ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

गीला और सूखा कचरा अलग-अलग लेने निगम चला रहा है अभियान

रायपुर। रायपुर नगर निगम द्वारा नागरिकों के घरों से सूखा और गीला कचरा अलग-अलग लेने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। महिला स्व सहायता समूहों के माध्यम से घर घर जाकर लोगों को लगातार समझाइश दी जा रही है। साथ ही वार्डों में रैलियां निकालकर जनजागरुकता लाई जा रही है।

a41ad136-ab8e-4a7d-bf81-1a6289a5f83f
ea5259c3-fb22-4da0-b043-71ce01a6842e

महापौर एजाज ढेबर तथा निगमायुक्त मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर निगम के सभी 70 वार्डों में नागरिकों को गीला और सूखा कचरा अलग अलग कर कचरा लेने आने वाले वाहनों के सफाई मित्रों को देने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। घर घर जाकर कचरा इकट्ठा करने के डस्ट बीनों की जांच की जा रही है। गीला और सूखा कचरा अलग – अलग देने की पहले तो समझाइश दी जा रही है।

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

इसके बाद भी ऐसा नहीं करने पर जुर्माना भी किया जा रहा है। अब तक  सभी 10 जोनों में गीला और सूखा कचरा अलग-अलग नहीं करने की लापरवाही करने वालों पर सभी दस जोनों के क्षेत्रों से 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जा चुका है। अब वार्डों में जनजागरुकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

Pradesh Khabar

8d301e24-97a9-47aa-8f58-7fd7a1dfb1c6 (2)
e0c3a8bf-750d-4709-abcd-75615677327f

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!