
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़
सीबीआई ने पूर्व केंद्रीय मंत्री ए. राजा के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया
सीबीआई ने पूर्व केंद्रीय मंत्री ए. राजा के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया
नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर/ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) नेता ए. राजा के केंद्रीय मंत्री रहते हुए कथित तौर पर आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक 5.53 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित करने के मामले में उनके खिलाफ एक आरोप पत्र दाखिल किया है।.
अधिकारियों ने बताया कि चेन्नई में सीबीआई की विशेष अदालत में दाखिल आरोप पत्र में एजेंसी ने आरोप लगाया कि राजा के करीबी सहयोगी सी. कृष्णमूर्ति ने जनवरी 2007 में कोवई शेल्टर्स प्रोमोटर्स कंपनी बनायी और उस साल फरवरी में कांचीपुरम में एक जमीन खरीदने के लिए कमीशन के तौर पर गुरुग्राम की एक रियल एस्टेट कंपनी से उसे 4.56 करोड़ रुपये की रकम मिली।.












