भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय एवं प्रदेश के आवाहन पर सामाजिक न्याय सप्ताह अभियान के तहत सप्ताहिक बाजार में स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन।
बलरामपुर /अनिल यादव/ ब्यूरो रिपोर्ट/भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय एवं प्रदेश के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कमलेश मार्को के मार्गदर्शन में भाजयूमो मंडल अध्यक्ष सत्यम जायसवाल जी के नेतृत्व में मण्डल सनावल में सामाजिक न्याय सप्ताह अभियान के तहत् आज बरवाहि साप्ताहिक बाजार में स्वास्थ शीविर का कार्यक्रम किया गया जिसमें मास्क एवं दवाई का वितरण भी किया गया, इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से पूर्व जनपद सदस्य बुधिनारायण गुप्ता जी,भजयूमो जिला उपाध्यक्ष अजय साहु जी,जिला सासकिए योजना से मुकेश कुमार जी,भजयूमो मंडल महामंत्री रामजीत पावले जी,भजयूमो मंडल उपाध्यक्ष फलेंद्र श्रिवास जी, कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र यादव जी, रोशन ठाकुर जी,एवं समस्त युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।।











