छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया पीएम सूरज पोर्टल का वर्चुअल लॉन्च

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया पीएम सूरज पोर्टल का वर्चुअल लॉन्च

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश दिन-प्रतिदिन कर रहा प्रगति -प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा

प्रधानमंत्री मोदी वंचित वर्गों को डीबीटी के माध्यम से सीधे कर रहे लाभान्वित-विधायक श्री अजय चन्द्राकर

रायपुर//देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पीएम सूरज पोर्टल का वर्चुअल लॉन्च किया। इस अवसर पर धमतरी जिले में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, खेल एवं युवा कल्याण तथा जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। स्थानीय विंद्यवासिनी मंदिर के पीछे स्थित नगरनिगम सामुदायिक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक कुरूद अजय चन्द्राकर, पूर्व विधायक धमतरी श्रीमती रंजना साहू, पूर्व नगरनिगम अध्यक्ष श्रीमती अर्चना चौबे, श्री रामू रोहरा सहित अन्य गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि एवं अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश दिन-प्रतिदिन प्रगति कर रहा है। आज हम विश्व की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन गए हैं और वह दिन दूर नहीं जब देश फिर से सोने की चिड़िया कहलायेगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभान्वित किया जा रहा है। श्री वर्मा ने कहा कि मोदी की गारंटी को अक्षरशः पूरा करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन दिवस के अवसर पर धान बोनस, महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपये, कृषक उन्नति योजना, अयोध्या दर्शन योजना आदि का लाभ दिया गया है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इस अवसर पर विधायक कुरूद अजय चन्द्राकर ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ऐसी सरकार है जो गरीबों और जरूरतमंदों की हितों के लिये कार्य करती है। आज हमने वंचित वर्ग के लिये आयोजित कार्यक्रम को देखा, जिस वर्ग के लिये कोई योजना नहीं थी और थी तो उन तक पहुंचती नहीं थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने डीबीटी के माध्यम से सीधे वंचित वर्गों को लाभान्वित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों की सूची लंबी है।

बता दें कि पीएम सूरज पोर्टल एक राष्ट्रीय पोर्टल है, जो सामाजिक उत्थान और रोजगार पर आधारित और जनकल्याण के लिए है। इस पोर्टल के जरिए ऋण सहायता स्वीकृत की जाएगी। इससे पात्र लोगों को ऋण लेने में सुविधा मिलेगी। इस पोर्टल के जरिए लोग आसानी से लोन ले पाएंगे, जिसमें 15 लाख रुपये तक के बिजनेस लोन के लिए आवेदन किया जा सकेगा। इससे बैंक के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और इसी पोर्टल के जरिए आवेदन किया जा सकेगा। कार्यक्रम के अंत में अयोध्या से रामलला दर्शन कर लौटे जिले के तीर्थयात्रियों ने प्रभारी मंत्री वर्मा और विधायक चन्द्राकर को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए श्री रामलला की तस्वीर भेंट की। इस अवसर पर जिले के 6 मछलीपालकों को मत्स्य उत्पाद बोनस पांच लाख 40 हजार 46 रूपये का चेक प्रदाय किया गया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!