Advertisement

मुख्यमंत्री ने श्रेया चंद्राकर को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने श्रेया चंद्राकर को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रेया चंद्राकर को एमबीबीएस में चयन के लिए किया सम्मानित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

रायपुर चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज का वार्षिक अधिवेशन पारागांव आरंग के चंद्राकर परिसर में संपन्न हुआ जहां पर छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री दाऊ भूपेश बघेल जी के कर कमलों से श्रेया चंद्राकर पिता डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर माता श्रीमती संजू चंद्राकर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने इस उपलब्धि के लिए प्रशंसा करते हुए कहा कि श्रेया चंद्राकर का एमबीबीएस(डॉक्टर) में चयन होना चंद्राकर समाज के साथ हमारे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है।
सम्मान के दौरान छत्तीसगढ़ शासन नगरी प्रशासन एवं श्रम मंत्री श्री शिव कुमार डहरिया जी ने श्रेया चंद्राकर को एमबीबीएस (डॉक्टर ) में चयन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
श्रेया चंद्राकर प्रसिद्ध संस्कृति कर्मी लोक गायक रंगमंच अभिनेता डॉ पुरुषोत्तम चंद्राकर की सुपुत्री है।
श्रेया चंद्राकर बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रही है प्रत्येक कक्षा में 95% से 99% अंक अर्जित कर प्रत्येक परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। साइंस ओलंपियाड प्रतियोगी परीक्षा में गोल्ड मेडल हासिल किए।
इस अवसर पर श्रेया चंद्राकर ने कहा कि गांव में डॉक्टरों की कमी और आम जनता को उचित मेडिकल सुविधा देने एवं सेवा करने के उद्देश्य से इस और जाने का निर्णय लिया।
इस गरिमामय कार्यक्रम में अध्यक्ष विनोद सेवन चंद्राकर संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन, अग्नि चंद्राकर अध्यक्ष बीज निगम, केशव नायकराम चंद्राकर अध्यक्ष महेंद्र चंद्राकर उपाध्यक्ष कृषक कल्याण, वतन चंद्राकर(पूर्व अध्यक्ष) हिम्मत चंद्राकर(महासचिव), राहुल चंद्राकर शिक्षण समिति चेयरमैन, श्रीमती सविता चंद्राकर (उपाध्यक्ष), केदार चंद्राकर अध्यक्ष, श्रीमती भगवती चंद्राकर, श्रीमती मनीषा चंद्राकर, श्रीमती जागेश्वरी चंद्राकर, श्रीमती किरण चंद्राकर (सचिव), सरपंच ग्राम पंचायत बोड़रा उमाशंकर चंद्राकर आदि विशेष रुप से उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57