छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

CG Police Recruitment : छत्तीसगढ़ पुलिस के सूबेदार, उप निरीक्षक, प्लाटून कमांडर की परीक्षा का एलान, 26 से 29 मई तक होगी एग्जाम

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : CG Police Recruitment : छत्तीसगढ़ पुलिस में सूबेदार, उप निरीक्षक, प्लाटून कमांडर के 975 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल नवा रायपुर के द्वारा आयोजित की जाएगी। हिंदी तथा अंग्रेजी भाषा में दक्षता परीक्षा 26 मई 2023 को प्रातः 8 बजे से 10.15 बजे तक और 26 मई 2023 को ही सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन परीक्षा दोपहर 2 बजे से आयोजित की जाएगी।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इसी प्रकार एप्टीट्यूड परीक्षा 27 मई 2023 को प्रातः 8 बजे से 10.15 बजे तक तथा विज्ञान (गणित, भौतिकी एवं रसायन) परीक्षा 27 मई 2023 को ही दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। कम्प्यूटर विज्ञान परीक्षा 29 मई 2023 को प्रातः 8 बजे से 10.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा केन्द्र रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर एवं अंबिकापुर है।

परीक्षा केन्द्र छ.ग. व्यापमं द्वारा पृथक से सूचित किए जाएंगे। प्रवेश पत्र 18 मई 2023 को प्रातः 10 बजे से डाउनलोड किए जा सकेंगे। पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि अद्यतन जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस और छ.ग. व्यापमं की अधिकारिक वेबसाईट का नियमित अवलोकन करें। व्यापमं की वेबसाईट https://vyapam.cgstate.gov.in/ है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!