छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

राजपुर : जादू-टोना के संदेह में हत्या,दो आरोपी गिरफ्तार

जादू-टोना के संदेह में हत्या,दो आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

राजपुर। राजपुर के गोपालपुर बाजारपारा में राम अवतार की गोंडजादू-टोना के संदेह में हत्या कर दी गई। आरोपित काशीनाथ के घर मृतक का आना-जाना था। आरोपित को संदेह था कि जब-जब मृतक उसके घर आता है तो उसके बच्चों का स्वास्थ्य खराब हो जाता है। जादू-टोना को लेकर दोनों के बीच बातचीत शुरू हुईं । विवाद इतना बढ़ा कि आरोपित ने धुरमुश से रामअवतार के सिर पर प्रहार कर दिया। घटना के बाद वह बलदेव को साथ लेकर फरार हो गया। इधर सूचना पर मृतक के स्वजन तत्काल मौके पर पहुंचे। तब तक मृतक को अस्पताल ले जाया गया था। सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौत हो गई।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मृतक द्वारा जादू-टोना करने के कारण ऐसा होने के संदेह में उसने सहयोगी के साथ घटना कारित किया। मृतक रामअवतार का गोपालपुर के असनापारा तथा बाजारपारा में दो अलग-अलग घर है। मंगलवार की दोपहर वह गोपालपुर आया था। यहां आरोपित काशीनाथ शांडिल्य के घर भी गया था। घर में वह नहीं था। घरवालों से मांग कर फावड़ा ले गया था। जब काशीनाथ घर लौटा तो उसे जानकारी मिली कि मृतक उसके घर आया था। इस बात को लेकर वह नाराज भी हुआ। जादू-टोना के संदेह पर उससे रंजिश रखने लगा था। दोपहर में आरोपित काशीनाथ पड़ोस में रहने वाले बलदेव आयाम को साथ लेकर बाजार गया था। मंगलवार को साप्ताहिक बाजार का दिन था। रास्ते मे उसका सामना मृतक रामअवतार से हुआ।

एसपी डा लाल उमेद सिंह के निर्देश पर राजपुर पुलिस तत्काल हरकत में आई। दोनों आरोपितों को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ करने जादू टोना की शंका पर हत्या करना स्वीकार किया। घटना में शामिल आरोपित काशीनाथ सांडिल्य (33) व उसके सहयोगी बलदेव आयाम (22) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी रमाकांत साहू, एएसआई प्रकाश तिर्की, उमेश प्रभाकर, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र ध्रुव, विष्णुकांत मिश्रा, आरक्षक विजय पैकरा, संतोष सिंह, शैलेन्द्र तिवारी, संजय जायसवाल, हरिशंकर डनसेना, नरेन्द्र कश्यप, बृजेन्द्र भगत, बालेश एक्का शामिल रहे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!