ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

जंगल में मिली 2 लाशें, हत्या की आशंका

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक युवती और करीब 8 साल के बच्चे की हत्या कर दी गई है। लड़की के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया था। दोनों के शव एक ही रस्सी से बंधे मिले हैं। उनके मुंह को रस्सी से बांधा गया है। पास में एक मरा हुआ खरगोश भी मिला है। माना जा रहा है कि दोनों की हत्या कर नाले किनारे फेंका गया है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

मामला नैला चौकी क्षेत्र का है। मुड़पार गांव में सोमवार को मुंडा नाले के पास कुछ लोग गए थे। यहां उन्होंने कंबल में लिपटी हुई लाशें देखीं। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

पुलिस ने देखा कि अर्धनग्न हालत में लड़की और बच्चे के शव को एक ही रस्सी से बांधा गया था। उन्हें कंबल से ढांक दिया गया था। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। इस पर पुलिस ने दोनों की पहचान करने की कोशिश की। मगर दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया है। आस-पास के पुलिस स्टेशनों में दोनों के तस्वीरें भेजी गई हैं। लड़की के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। वहीं लड़के को रस्सी से खींचा गया है। ऐसे निशान उसके शरीर पर मिले हैं। लड़की की उम्र करीब 22 से 25 साल के बीच होगी। जबकि बच्चे की उ्म्र करीब 8 साल होगी।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!