छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

सीएसईबी के इंजीनियर ने लगाई फांसी

कोरबा। सीएसईबी के प्रशिक्षु इंजीनियर ने गवर्नमेंट जीटी हॉस्पिटल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। हॉस्टल के कमरे में प्रशिक्षु इंजीनियर की लाश फंदे पर लटकते हुए मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग पाया है। मामला सीएसईबी चौकी क्षेत्र का है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

मूलतः रायगढ़ जिले के ग्राम बायंग निवासी कृष्णा साहू सीएसईबी में जूनियर इंजीनियर के पद पर पदस्थ था। वह अभी ट्रेनी इंजीनियर के रूप में कार्यरत था और कोरबा जिले के सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत जीटी हॉस्टल के कमरा नंबर 10 में रहता था। आज सुबह काफी समय तक के उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला। जिस पर उसके सहकर्मियों ने भी उसे जगाने के लिए फोन लगाया पर वह फोन भी रिसीव नहीं कर रहा था। जिसके चलते उन्होंने चौकीदार को कृष्णकांत को जगाने के लिए भेजा। पर खटखटाने के बाद भी दरवाजा नही खोलने पर उसने खिड़की से झांक कर देखा। तब प्रशिक्षु इंजीनियर की लाश फांसी के फंदे से लटकती हुई मिली। उसने इसकी सूचना अन्य अधिकारियों व पुलिस को दी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

सूचना पर सीएसईबी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा बड़ी मशक्कत से खोलने के बाद लाश को पंचनामा बना फंदे से उतारा साथ ही पूरे कमरे की पुलिस ने तलाशी ली जिसमें पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। लोगों की मौजूदगी में शव का पंचनामा बनाने के बाद पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस को फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक के मोबाइल से भी जानकारी जुटाने का प्रयास पुलिस कर रही है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!