छत्तीसगढ़राज्यसूरजपुर

कालातीत ब्रेड अन्य खाद्य सामग्रियों की बिक्री की शिकायत उपभोक्ताओं नेजिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी, नायब तहसीलदार ,थाना प्रभारी से कर कार्रवाई की मांग की

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

विश्रामपुर – इस महामारी में कालातीत ब्रेड सहित अन्य सामग्री बेच रहा है जया डेयरी डेली नीड्स के संचालक लोगों ने की थाने में शिकायत अधिकारियों ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
इस संबंध में जानकारी के अनुसार स्थानीय बस स्टैंड गुदरी गली मुहाने स्थित जया डेहरी डेली नीड्स के संचालक ने ने इस महामारी में कालातीत ब्रेड एवं अन्य खाद्य सामग्री उपभोक्ताओं को बेच रहा है जिसकी शिकायत उपभोक्ताओं ने विश्रामपुर पुलिस थाना एवं नायब तहसीलदार पिलखा को की है।शिकायत में उल्लेख है कि ब्रेड पर न तो पैकिंग तिथि हैऔर न ही खराब होने की कालातीत एक्सपायरी डेट और न कीमत दर । ओने पौने दाम पर बेचा जा रहा है घटिया क्वालिटी का पनीर सहित दूध का बना हुआ खाद्य सामग्री बेचा जा रहा है । उपभोक्ताओं ने जब इसका विरोध किया तो डेरी के संचालक ने स्पष्ट कहा इस महामारी में लोग अपनी दुकान बंद कर रखे हैं मैं प्रशासन के आंखों से बचते हुए जान जोखिम में डालकर कमाने बैठा हूं समाज सेवा करने नहीं ।जिस पर नाराज हो उपभोक्ताओं ने ड्यूटी पर तैनात नायब तहसीलदार अमित केरकेटा एवं थाना प्रभारी सुभाष कुजूर से शिकायत की। जिस पर इन दोनों अधिकारियों ने लिखित शिकायत पर कार्रवाई करने की बात कही। थाना में लिखित शिकायत की गई जया डेयरी निड्स में बिकने वाला ब्रेड को देखने पर ब्रेड रैपर पर रियाल टेस्ट ब्रेड /टोस्ट जयदुर्गा बेकर्स पीठा सूरजपुर अंकित है परंतु न तो वजन पैकिंग रैपर पर न तो खराब होने कीऔर न ही कालातीत तिथिअंकित है और न ही विक्रय की कीमत कुछ भी अंकित नहीं है। जिससे डेयरी संचालक इस महामारी में शासन के गाइडलाइन के विपरीत पूरे दिन भर डेरी खोलकर घटिया स्तर का सामग्री ओने पौने दाम पर बेच रहा है । यह बताना आवश्यक है किजिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी विभाग का समय-समय पर घटिया स्तर का विषैले खाद्य सामग्रियां बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस बात की भी जांच होनी चाहिए की पैकिंग सामग्री में कौन-कौन से पोषक तत्व है और कितने मात्रा में है परंतु इधर विभाग आंख बंद करके मौन स्वीकृति प्रदान कर रखा है। इस संबंध में थाना प्रभारी सुभाष कुजुर नायब तहसीलदार अमित केरकेटा ने करवाई का आश्वासन दिया है। तो वही जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीतीश मिश्रा ने कहा कि जया डेयरी डेली नीड्स के संचालक के खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही है। संचालक कोरोना महामारी पर जिला प्रशासन की गाइडलाइन का खुलम खुला उल्लंघन कर निर्धारित अवधि में दुकाने न खोल कर दिन भर सामग्री बेच रहा है ।घटिया सामग्री बेचना अपराध है। ब्रेड पर पैकिंग तिथि अक्सपायरी तिथि, वजन एवं दर बिल्कुल ही होना चाहिए शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी
उल्लेखनीय है कि इसी तरह से मुख्य बाजार के सेंट्रल बैंक के बाजू में अंडा दुकान जो बताया जाता है कि संक्रमित है दूसरे क्वारंटाइन होना चाहिए तो अंडा का बिक्री कर रहा है इसी तरह से नगर में संक्रमित युवा खुलेआम बिना मास्क लगाए घूम कर संक्रमण फैला रहे हैं।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!