छत्तीसगढ़राज्य

कलेक्टर कुंदन कुमार ने कलेक्टोरेट में फहराया तिरंगा

कलेक्टर कुंदन कुमार ने कलेक्टोरेट में फहराया तिरंगा

WhatsApp Image 2025-09-25 at 3.01.05 AM
mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

अम्बिकापुर 26 जनवरी 2023/ 74 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर 26 जनवरी 2023 को कलेक्टर कुंदन कुमार ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद राष्ट्रगान गाया गया।
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने गणतंत्र दिवस मनाने के अवसर एवं संविधान लागू होने में महापुरुषों के बलिदान, त्याग एवं संघर्ष को इंगित करते हुए इस दिवस को अक्षुण्ण बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि विगत संविधान लागू होने के 73 साल में देश ने काफी प्रगति किया है लेकिन अभी भी और प्रगति लाने की जरूरत है। सभी अपने दायित्वों का ईमानदारी और सक्रियता से निर्वहन करें।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर एएल ध्रुव, संयुक्त कलेक्टर टीसी अग्रवाल, सहित कलेक्टोरेट परिसर के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!