छत्तीसगढ़बलरामपुरराज्य

बूथ स्तरीय कमेटी गठन को लेकर कांग्रेस ने की वर्चुअल बैठक। बूथ स्तरीय कमेटियों जल्द गठित कर ली जाएं-: नीति सिंह प्रभारी बूथ कमेटी

बूथ स्तरीय कमेटी गठन को लेकर कांग्रेस ने की वर्चुअल बैठक।
बूथ स्तरीय कमेटियों जल्द गठित कर ली जाएं-: नीति सिंह प्रभारी बूथ कमेटी

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86


बलरामपुर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बूथ स्तरीय कमेटी के गठन को लेकर बुथ कमेटी प्रभारी नीति सिंह ने जिलेभर के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की बैठक ली, बैठक में बुथ कमेटी निर्माण हेतु प्रभारी नीति सिंह ने कहा की हर बूथ पर सियान जवान व महिलाओं की कमेटी जल्द से जल्द बना ली जाए जिसके आधार पर कार्यकर्ताओं को जोन प्रभारी और सेक्टर प्रभारीयों की सक्रियता से बूथ स्तरीय कमेटियों का गठन पूर्ण किया जावे पुराने कार्यकर्ताओं ने जिन्होंने संघर्ष के दिनों में सहभागिता निभाई है इनके अलावा नए साथियों को जोड़ कर कमेटियां तैयार करने पश्चात सूची यथाशीघ्र प्रदेश कार्यालय तक भेज दी जाएं।
जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने कहा की बूथ स्तरीय कमेटियों के गठन आगामी चुनाव को देखते हुए यथाशीघ्र की जाए आने वाले समय में बूथ स्तरीय कमेटी के माध्यम से वरिष्ठ नेताओं द्वारा संपर्क किया जावेगा और कार्यकर्ताओं की बात सुनी जाएगी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हरिहर यादव ने कहा के कार्यकर्ताओं के अंदर बढ़ रही निराशा बूथ कमेटियों के गठन में बाधा बन रही है और सब कार्यकर्ताओं को महत्व मिले गैरों को महत्त्व मिलने से अपनों के बीच दर्द बढ़ रहा है यह स्थिति समाप्त होनी चाहिए।
उपाध्यक्ष अजय गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस वर्चुअल बैठक में ब्लॉक अध्यक्षों में कुसमी से हरीश मिश्रा, चांदो से मोहम्मदअब्दुल्ला, बलरामपुर से रिपुजीत सिंह,राजपुर से सुनील सिंह, रामानुजगंज से मधु गुप्ता रघुनाथ नगर से अशोक जयसवाल शंकरगढ़ से विजय पैकरा, रामचंद्रपुर यासमीन,ने वर्चुअल बैठक में अपने-अपने विचार रखे और व्यक्त किया संगठन बहुत ही स्तर पर गठन का काम किया जा रहा है और आने वाले समय में अति शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।
जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा बूथ लेवल कमेटियों के गठन को लेकर अतिशीघ्र सामान्य बैठक भी की जाएगी ताकि जल्द से जल्द कमेटियां गठित कर सूची भेजी जा सके।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!