छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

Ambikapur News : पहली बार वनाधिकार पत्र के 465 किसान बेच सकेंगे अपना धान, सरकार के निर्देश के बाद खुश है किसान……

पहली बार वनाधिकार पत्र के 465 किसान बेच सकेंगे अपना धान, सरकार के निर्देश के बाद खुश है किसान……

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// अब तक प्रदेश में राजस्व ग्राम में होने वाले धान की खरीदी ही शासन द्वारा की जाती थी जिससे वनाधिकार पत्र वाले किसान सरकार के इस योजना से वंचित रह जाते थे मगर प्रदेश की भूपेश सरकार ने इस बार किसानो की परेशानी को देखते हुए वनग्राम के साथ साथ वनाधिकार पत्र के किसानो की मुश्किल को आसान कर दिया है और इस पहल से वो किसान बेहद खुश है जो वनाधिकार में धान का उत्पादन लेते थे या फिर वनग्राम में रहते थे।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

सरगुजा जिले में भी इससे किसानो को लाभ हो रहा है।जिले में 465 वनाधिकार पत्र वाले ऐसे किसान है जिनकी 186.9510 हेक्टेयर में पैदा होने वाले धान की खरीदी सरकार करेगी। इसके अलावा जिले में 129 वनग्राम है जहां रहने वाले 1209 किसान 851.6100 हेक्टेयर भूमि पर लगे धान की बिक्री कर पाएंगे।

अब तक इन इलाके के किसानों के धान की खरीदी समितियो में नही होने से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था और इसका लाभ बिचौलिये ले लिया करते थे। ऐसे में इस बार प्रदेश के ये किसान पहली बार धान तो बेचेंगे ही साथ ही प्रदेश सरकार के राजीव गांधी किसान न्याय योजना का भी लाभ पा सकेंगे जिससे इनके आय में भी वृद्धि हो सकेगी।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!