Advertisement

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के उपरांत मृत्यु की जानकारी

मृतक उसित राम,45 वर्ष लीचको पत्थलगांव निवासी

मृतक के बेटे नंद कुमार, ने बताया कि 30 मई की सुबह करीब 7 बजे पिता उसित राम अज्ञात कारणों से चूहा मार कीटनाशक दवा का सेव कर लिए थे,और चाकू से पेट को काट लिए थे,साथ ही बेटे नंदकुमार ने बताया कि उसके पिता की दिमागी हालत ठीक नही थी, जिन्हें इलाज हेतु निजी वाहन से पत्थलगांव अस्पताल लेजाया गया,जहा प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल अम्बिकापुर रैफर किया गया, मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर इलाज करा रहे थे वही आज 1 जून मंगलवार को उपचार के दौरान उसित राम की मौत हो गई है पुलिस ने शव का पंचनामा कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है,और अग्रिम कार्यवाही हेतु मर्ग डायरी संबंधित थाने को भेजने की तैयारी में जुट गई है।

मृतक राम प्रसाद 70 वर्ष महुआ टोली कुसमी निवासी

मृतक के बेटे अशोक कुजूर ने बतायबकी 30 मई की दोपहर करीब 2 बजे माँ और पिता राम प्रसाद पहाड़ जंगल गए थे,जहा जंगली हाथी ने पिता राम पर हमला कर दिया ,हाथी के हमले से पिता के दोनों पैर और चेहरे में गंभीर चोट आई थी,जिसे इलाज हेतु परिजनों के द्वारा निजी वाहन से कुसमी अस्पताल लेजाया गया,जहा से रैफर कर मेडिकल कॉलेज भेजा गया,जहा राम प्रसाद की उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में 31 मई की देर रात मौत हो गई है,जिसका पुलिस ने आज 1 जून मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और अग्रिम कार्यवाही हेतु मर्ग डायरी संबंधित थाने को भेजने की तैयारी में जुट गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मृतक कामदेव 32 वर्ष बकना कला लुंड्रा निवासी

मृतक के छोटे भाई कनहर ने बताया कि बीते दिन 31 मई को बड़ा भाई कामदेव अपनी मोटरसाइकिल से बहन के साथ दशकर्म में शामिल होने ग्राम कालीपुर पहड़पारा जा रहा था,ग्राम मोहनपुर जंगल घाट के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर महुआ पेड़ में टकरा गए जिससे कामदेव को गंभीर चोट आई थी,और उसकी बहन सुरक्षित थी ,घायल कामदेव को 108 एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल अम्बिकापुर लाया गया जहा कामदेव की मेडिकल कॉलेज में 31 मई की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई, आज 1 जून मंगलवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

मृतक अरुण 13 वर्षिय बढनीझरिया गांधीनगर अम्बिकापुर निवासी

मृतक के पिता विजय पंडो ने बताया कि बेटा अरुण का बीते एक माह से दिमागी हालत ठीक नही लग रहा था,जो 31 मई सोमवार को दिन में करीब 3 बजे बेटा अरुण अज्ञात कारण से सब्जी में छिड़कने वाला कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया जिसे इलाज हेतु 108 एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया और भर्ती कर इलाज किया जा रहा था जहाँ 31 मई की देर रात उपचार के दौरान अरुण की मौत हो गई है,पुलिस ने आज मंगलवार1 जून को शव का पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है अग्रिम कार्यवाही हेतु मार्ग डायरी संबंधित थाने को भेजने की तैयारी में जुट गई है

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57