छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबेमेतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

सर्व हिंदू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने योगेश तिवारी, जगतगुरु रामभद्राचार्य ने किया नियुक्त

सर्व हिंदू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने योगेश तिवारी, जगतगुरु रामभद्राचार्य ने किया नियुक्त

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

संगठन के विस्तार के लिए पूरे देश में चलाया जाएगा सदस्यता अभियान

14 से 23 फरवरी तक छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे जगतगुरु रामभद्राचार्य

बेमेतरा – सर्व हिन्दू सनातन संगठन के संयोजक तुलसी पीठाधीशवर जगतगुरु रामानन्दाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य महराज ने देश में सर्व हिंदू समाज को एक साथ संगठित करने के उद्देश्य से सर्व हिन्दू सनातन संगठन की स्थापना की हैं। पूरे देश में इस संगठन का विस्तार करने के उद्देश्य से सर्व हिन्दू संनातन संगठन के संगठन प्रभारी के पद पर डाक्टर अशोक हरिवंश चतुर्वेदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर योगेश तिवारी को नियुक्ति किया हैं। आगे संगठन में जल्द ही पूरे देश में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें लाखों सदस्य बनाकर देश में हिंदुओ का एक एक विशाल संगठन तैयार करने का स्वामी ने आदेश दिया हैैं।

हिंदू धर्म जागरण यात्रा निकाली जाएगी – फ़रवरी माह में संगठन प्रभारी डॉक्टर अशोक हरिवंश चतुर्वेदी और योगेश तिवारी के नेतृत्व में पूरे देश में सर्व हिन्दू सनातन समाज को संगठित करने के उद्देश्य से एक हिन्दू धर्म जागरण यात्रा निकाली जाएगी।जिसका उद्देश्य से देश में हिन्दू समाज को संगठित करना और हिन्दू सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करना होगा। हिन्दूओं को बहला फुसलाकर कर दूसरे धर्मों में शामिल किया गया हैैं, उन्हें वापस हिंदू धर्म में घर वापसी कराना, हिंदू धर्म की महिलाओं को बहला फुसला कर शोषण के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जगतगुरु प्रदेश में क्षेत्रीय कार्यालय का करेंगे उद्घाटन – 14 फरवरी को जगतगुरु रामानन्दाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। उसी दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक प्रदेश क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। भिलाई 15 फरवरी से 23 फरवरी तक राम कथा का आयोजन किया गया हैं, उसमें शामिल होंगे। इस संगठन का अनेक क्षेत्रीय कार्यालय विभिन्न राज्यो में खोला जाएगा। इस संबंध में सात जनवरी को अहमदाबाद में जगतगुरु से मुलाक़ात की गई। जिसमें डॉक्टर अशोक हरिवंश चतुर्वेदी श्रीराम कथा वाचक, योगेश तिवारी, देवजीभाई पटेल और नीलेश पाठक, मनीष गौर मौजूद थे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का आज रायपुर आगमन, समर्थक करेंगे स्वागत – योगेश तिवारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद सोमवार को शाम सात बजे अहमदाबाद बाम्बे फ़्लाइट से रायपुर पहुंचे। हिन्दू सनातन समर्थकों के द्वारा योगेश तिवारी के भव्य स्वागत की तैयारी की गई हैं। इसकी जानकारी सर्व हिन्दू सनातन संगठन की छत्तीसगढ़ कार्यालय प्रभारी रवि गड़पाले ने दी हैैं।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!