Advertisement

म्यूजिक फाउंडेशन के संगीत संध्या में पहुंचे संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े

म्यूजिक फाउंडेशन के संगीत संध्या में पहुंचे संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े
सैकड़ों की संख्या में संगीत प्रेमियों ने रंगारंग संगीत का लुत्फ उठाया

गोपाल सिंह विद्रोही/बिश्रामपुर -ग्राम हर्रा टिकरा के फुटबॉल मैदान में म्यूजिक फाउंडेशन द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन किया गया जिसमे भटगांव विधानसभा विधायक एवं संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े ने शिरकत की। रंगारंग संगीत कार्यक्रम देखने सुनने सैकड़ों लोग पहुंचे और संगीत की लुफ्त उठाया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जानकारी के अनुसार नगर के म्यूजिक फाउंडेशन एक नवीन संस्था है जो कोयलांचल के प्रतिभावान संगीतकारों एवं गायकों को मंच प्रदान करता है। म्यूजिक फाउंडेशन इसी कड़ी में ग्राम हराटिकरा में बेहतरीन संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया ,जिसने भटगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं संसदीय सचिव पारस नाथ राजवाड़े आयोजन समिति के भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि आज की दौड़ धूप एवं मानसिक तनाव की दुनिया में संगीत का कार्यक्रम चंदन की तरह शीतलता प्रदान करता है ।इस आयोजन से जुड़े लोगों को कार्यक्रम आयोजन के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं तथा भविष्य के योजना के लिए शुभकामनाएं देता हूं ताकि वे स्वच्छ एवं सुंदर संगीत लोगों के बीच परोस सके।
ग्राम हर्रा टिकरा फुटबॉल ग्राउंड में म्यूजिक फाउंडेशन के बैनर तले गायक लखन कुर्रे , फिरोज अहमद, राजू प्रसाद हुई, आलम रजवाडे आदि ने रंगा रंग छत्तीसगढ़ी ,भोजपुरी, नागपुरी, हिंदी गाना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्तुति दी । इस अवसर पर अजय विश्वकर्मा, दुर्गा शंकर दीक्षित, राजू सिंह ,दिनेश सिंह, गुरमीत सिंह गोल्डी ,वेद प्रकाश मिश्रा, नीरज सिंह, अमित रजवाड़े ,जोगेंद्र सिंह, समीम प्लीहा आदि मंचासीन थे। म्यूजिक फाउंडेशन कार्यक्रम मे क्षेत्रवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47