
Delhi Blast CCTV Footage: लाल किले के पास धमाके से पहले दिखी I-20 कार, आतंकी डॉक्टर उमर पर शक गहराया
दिल्ली ब्लास्ट से ठीक पहले का CCTV फुटेज सामने आया है। सफेद I-20 कार में बैठा नकाबपोश शख्स डॉक्टर उमर बताया जा रहा है। पुलिस ने पुलवामा और फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़े कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
दिल्ली ब्लास्ट: धमाके से ठीक पहले का CCTV फुटेज सामने आया, आतंकी डॉक्टर उमर पर शक गहराया
नई दिल्ली | प्रदेश खबर डिजिटल डेस्क ! लाल किले के पास हुए धमाके से ठीक पहले का CCTV फुटेज सामने आया है। वीडियो में एक सफेद I-20 कार को पार्किंग से गुजरते हुए देखा जा सकता है। कार के अंदर काला मास्क पहने एक शख्स बैठा है, जिसे पुलिस डॉ. मोहम्मद उमर मान रही है — वही आतंकी, जो फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़ा बताया जा रहा है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलवामा के आमिर और उमर नाम के दो भाइयों को हिरासत में लेकर श्रीनगर लाया गया है। जांच में खुलासा हुआ है कि धमाके में इस्तेमाल हुई कार डॉ. उमर की थी, जो हाल ही में पकड़े गए जम्मू-कश्मीर–हरियाणा आतंकी नेटवर्क से जुड़ी हुई थी।
इस मॉड्यूल से पुलिस पहले ही 2900 किलो विस्फोटक (अमोनियम नाइट्रेट) बरामद कर चुकी है। पूछताछ में तारिक अहमद डार ने कबूल किया है कि उसने यह कार पुलवामा के आमिर को बेची थी, जिसने बाद में डॉ. उमर को सौंप दी थी।
जांच एजेंसियों का मानना है कि डॉ. उमर फरीदाबाद मॉड्यूल का प्रमुख सदस्य है और उसी ने धमाके की साजिश रची थी। पुलिस ने बताया कि अब तक इस घटना में 9 लोगों की मौत और 24 घायल हुए हैं।
First Picture of Terrorist Umar
CCTV और खुफिया इनपुट्स के आधार पर पुलिस ने डॉ. मोहम्मद उमर की पहली तस्वीर जारी की है। माना जा रहा है कि वह धमाके से कुछ ही घंटे पहले दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर से दाखिल हुआ था।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, NIA और IB की संयुक्त टीम मामले की जांच कर रही है।
-
धमाका स्थल: लाल किला, नई दिल्ली
-
मृतक: 9
-
घायल: 24
-
मुख्य संदिग्ध: डॉ. मोहम्मद उमर (फरीदाबाद मॉड्यूल)
-
बरामद विस्फोटक: 2900 किलो (अमोनियम नाइट्रेट)
-
सह-आरोपी: पुलवामा निवासी आमिर और उमर











