Advertisement

संसदीय सचिव बंजारे ने किया छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल का शुभारंभ

संसदीय सचिव बंजारे ने किया छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल का शुभारंभ

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिकमें होंगे बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़ भंवरा सहित 16 पारम्परिक खेल

बेमेतरा – छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2023-24 जिला स्तरीय खेल का शुभारंभ सोमवार को जवाहर लाल नेहरु कला एवं विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय (पीजी कॉलेज) में संसदीय सचिव व विधायक नवागढ़ गुरुदयाल सिंह बंजारे ने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर दीपप्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंनें खेती-किसानी से जुड़े औजारों की पूजा भी की। इस मौके पर अतिथियों द्वारा परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती लीना मण्डावी,अपर कलेक्टर अनिल वाजपेयी, छन्नुलाल मार्कण्डेय, एसडीएम सुश्री सुरुचि सिंह, डिप्टी कलक्टर, नगरपालिका अधिकारी सहित अन्य ज़िला अधिकारी, स्कूल, कॉलेज के छात्र-छात्रा सहित गणमान्य नागरिक व खेल प्रेमी उपस्थित थे। संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे ने कहा कि हमारी लोककला और संस्कृति विलुप्त हो रही थी, वही पारंपरिक खेल भी आधुनिकता की दौड़ में पीछे छूट रहें थे, इसको मुख्यमंत्री ने महसूस किया और पारंपरिक छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक पिछले साल खेल का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि सफलता एक दिन में नहीं मिलती, लक्ष्य बनाकर इसे पूरा करें, तभी आप लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। संसदीय सचिव ने कहा कि आज से पूरे छत्तीसगढ़ के साथ बेमेतरा ज़िले में भी हरेली तिहार का आयोजन हो रहा हैं, साथ ही छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेलों का आगाज हो गया है। उन्होंने सभी को हरेली तिहार और छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक की बधाई और शुभकामनाएँ दी। उन्होंने नारियल फेंक और महिला रस्साकस्सी का आनंद लिया। इस अवसर पर गेड़ी दौड़ सहित विभिन्न पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बच्चों और महिलाओं ने गेड़ी दौड़ में हिस्सा लिया, वहीं रस्सा कस्सी का खेल देखने मिला।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

दो श्रेणियों में 16 प्रकार के खेलों को किया गया हैं शामिल – जिला खेल अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेल प्रतियोगिता दलीय एवं एकल दो श्रेणी में आयोजित होगी। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में दलीय श्रेणी में गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खोखो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं। वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ लम्बी कूद, रस्सी कूद एवं कुश्ती शामिल हैं। पहले स्तर की प्रतियोगिता नॉकआउट पद्धति से होगा। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में सबसे पहले राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर प्रतियोगिता 17 जुलाई से 22 जुलाई तक नॉकआउट पद्धति से होगा। वहीं दूसरा स्तर जोन हैैं, जिसमें 8 राजीव युवा मितान क्लब को मिलाकर एक क्लब होगा। इसका आयोजन 26 जुलाई से 31 जुलाई तक होगा। विकासखंड एवं नगरीय क्लस्टर स्तर पर आयोजन 7 अगस्त से 21 अगस्त तक होगा। जिला स्तर पर आयोजन 25 अगस्त से 4 सितंबर तक होगा। संभाग स्तर पर आयोजन 10 सितंबर से 20 सितंबर तक होगा और अंतिम में राज्य स्तर खेल प्रतियोगिताएं 25 सितंबर से 27 सितंबर तक आयोजित होंगी। प्रत्येक आयु वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में आयु वर्ग को तीन वर्गों में बांटा गया है। इसमें प्रथम वर्ग 18 वर्ष की आयु तक दूसरा वर्ग 18-40 वर्ष आयु सीमा तक और तीसरा वर्ग में 40 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागी शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग में प्रतिभागी भाग ले सकेंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47