
अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजनातंर्गत 5 लाख रुपए स्वीकृत
प्रभा सिंह यादव/ ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर संजीव कुमार झा के द्वारा छत्तीसगढ़ अस्पृश्यता निवारणार्थ अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजनातंगर्त 5 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। कलेक्टर झा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि बलरामपुर रामानुजगंज जिले के रामानुजगंज स्थित मस्जिद गली वार्ड नं. 12 के अविनाश कश्यप आत्मज विनोद कश्यप एवं सरगुजा जिले के तहसील अम्बिकापुर के ग्राम कांतीप्रकाशपुर निवासी शनिकुमार आत्मज स्व. मनबोध को विवाह के लिए ढाई-ढाई लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर ने यह भी बताया है कि प्रोत्साहन राशि ढाई लाख रुपए प्रति दंपति उनसे भुगतान पूर्व 10 रुपए के नान-ज्युडिशियल स्टाॅम पेपर प्राप्त होने पर 1 लाख रुपए दंपति के संयुक्त खाते में जमा किया जायेगा स्वीकृत शेष राशि आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त के नाम पर राष्ट्रीयकृत बैंक में 3 वर्ष के लिए फिक्स डिपाजिट पर रखा जाएगा।














