ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़
Trending

37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल चैंपियनशिप–2026 का रायपुर में शुभारंभ, CM विष्णुदेव साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया मनोबल

रायपुर में आयोजित 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल चैंपियनशिप–2026 के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वॉलीबॉल टीमवर्क और अनुशासन का खेल है, डबल इंजन सरकार खिलाड़ियों को हर स्तर पर प्रोत्साहित कर रही है।

रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ वॉलीबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल चैंपियनशिप–2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए और देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि वॉलीबॉल केवल एक खेल नहीं, बल्कि टीमवर्क, सहयोग और समन्वय की भावना सिखाने वाला माध्यम है। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी मैदान में ईमानदारी और अनुशासन के साथ खेलता है, वही जीवन की हर परीक्षा में भी सफल होता है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दे रही है, ताकि वे राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि वैश्विक पटल पर भी देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। खेल अधोसंरचना, प्रशिक्षण और अवसरों को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

उन्होंने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर खेल संघ के पदाधिकारी, कोच, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल चैंपियनशिप को छत्तीसगढ़ के लिए खेल प्रतिभाओं को मंच देने वाला बड़ा आयोजन माना जा रहा है।

 

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!