छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

26 दिसम्बर वीर बाल दिवस पर होगा साहसी बच्चों का सम्मान

रायपुर : 26 दिसम्बर वीर बाल दिवस पर होगा साहसी बच्चों का सम्मान

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)

छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी की अनूठी पहल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में पहुंना में होगा कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी बीते वर्ष की तरह इस साल भी 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास कार्यालय पहुना में आयोजित होगा।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी की पहल पर आयोजित होने वाले उक्त कार्यक्रम में राज्य के चयनित चार साहसी बालकों को सम्मानित किया जाएगा। संयोजक डॉ. कुलदीप सोलंकी ने बताया कि वीरबाल दिवस का 26 दिसंबर को आयोजन किए जाने को लेकर सोसायटी बीते कई वर्षों से प्रयासरत थी। इस सिलसिले में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा किए जाने का आग्रह किया था।

छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी की पहल और 26 दिसम्बर को वीर बालक दिवस मनाए जाने के उनके प्रयासों का ही यह परिणाम है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 9 जनवरी 2022 को प्रकाश पर्व के अवसर पर घोषणा की थी, कि सिखों के 10 वें गुरु गोविंद सिंग जी के चारों साहिबजादों को श्रद्धांजलि देने के लिए इस साल से 26 दिसंबर को पूरे देश में वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!