छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

सभी के विकास के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाई गई हैं : भूपेश बघेल

रायपुर । अपने प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री बघेल रायपुर ग्रामीण विधानसभा के बोरियाखुर्द पहुंचे। मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर भेंट-मुलाकात की शुरुआत की। उन्होंने राज्य गीत “अरपा पैरी के धार” से कार्यक्रम की शुरुआत कर लोगों से संवाद करना शुरू किया।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भेंट-मुलाकात कार्यक्रम आखरी चरण में है। सभी वर्गों के विकास के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाई गई हैं। हमने जो योजनाएं बनाई हैं, उसका कितना क्रियान्वयन हुआ है यह पता लगाने आये हैं।मुख्यमंत्री ने पूछा कि कर्ज किसका-किसका माफ हुआ, इस पर सभी किसानों ने हाथ उठाकर हां मैं उत्तर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की ऋण माफी हुई है, किसानों के खाते में पैसे आए। हमने किसानों और मजदूरों को काम दिया है। इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा, नगर निगम महापौर एज़ाज़ ढेबर, नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे उपस्थित थे।
राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लाभान्वित ग्राम पथरी निवासी श्याम बघेल ने मुख्यमंत्री से कहा कि पिछले साल की चार किश्त मिल गई है। इस योजना के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री द्वारा शहरी स्वास्थ्य स्लम योजना के बारे में पूछे जाने पर लाभान्वित दलदल सिवनी की टिकेश्वरी धीवर ने बताया कि प्रतिमाह 2 बार स्वास्थ्य परीक्षण के लिए गाड़ी आती है। यहां पर सभी जांच मुफ्त में होती है। फ्री में दवाइयां दी जाती है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

टिकेश्वर ने बताया कि मेरी तबीयत खराब थी और मैंने गाँव में हिमोग्लोबिन जांच कराया,  डॉक्टर ने अच्छे से इलाज किया, अब मेरी तबीयत ठीक है।

मुख्यमंत्री बघेल ने भेंट-मुलाकात के बीच पूछा किनका राशन कार्ड नहीं बना है,  इस पर देवांतीन साहू ने राशनकार्ड बनाने का आग्रह किया। इस पर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सर्वे सूची में नाम होने पर कार्ड बनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वे सूची में नाम होने पर बीपीएल कार्ड बनाया जायेगा।

कुंती द्वारा राशन देने में अनियमितता की शिकायत की गई, इन पर मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए राशन दुकान संचालक के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने राशन दुकान के सामने शेड बनाने के लिए निर्देशित किया ताकि राशन के लिए कतार में लगे लोगों को परेशानी ना उठानी पड़े।
मुख्यमंत्री द्वारा शहरी स्वास्थ्य स्लम योजना के बारे में पूछे जाने पर लाभान्वित दलदल सिवनी की टिकेश्वरी धीवर ने बताया कि प्रतिमाह 2 बार स्वास्थ्य परीक्षण के लिए गाड़ी आती है। यहां पर सभी जांच मुफ्त में होती है। फ्री में दवाइयां दी जाती है।

भगवती साहू ने बताया कि चावल और नमक फ्री में मिलता है। शक्कर 1 किलो 20 रुपये में दिया जाता है।

गैस 12 सौ रुपए में मिलता है काफी महंगा है। भगवती ने कहा कि मिट्टी तेल भी महंगा है, इसे सुनकर मुख्यमंत्री ने कहा कि गैस और पेट्रोल का दाम केंद्र सरकार तय करती है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!