छत्तीसगढ़बेमेतराराज्य

किसानों का सम्मान करना मेरा सौभाग्य – अविनाश चौबे

किसानों का सम्मान करना मेरा सौभाग्य – अविनाश चौबे

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

साजा – ब्लाक मुख्यालय साजा में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा साजा के अंतर्गत चार समिति साजा, मोहंगाव, केवतरा, मोहतरा के किसान सदस्यों का राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत बोनस राशि वितरण कर बोनस तिहार मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सेवा सहकारी समिति के कार्यलय परिसर के पंडित देवी प्रसाद चौबे सभा हाल में किया गया। जिसमें सैकडो की संख्या में किसान सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा प्रेरणा स्रोत व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रतिनिधि अविनाश चौबे थे। अध्यक्षता पूर्व जनपद अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत साजा एल्डरमेन जितेंद्र जैन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुनेश तिवारी, योगेश बागरेचा सहित अन्य थे। कार्यक्रम का शुभारंभ किसान देव बलराम की पूजा अर्चना कर किया गया। स्वागत भाषण साजा बैंक के शाखा प्रबंधक अशोक ढोबले ने दिया। मुख्यातिथि अविनाश चौबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसानों का सम्मान साक्षात ईश्वर का सम्मान हैं। देश के लिए अपने खून पसीने से मेहनत मजदूरी कर अन्न पैदा करने वाले किसान हमारे अन्नदाता हैं और उनका सम्मान करना मेरा सौभाग्य हैं। प्रदेश मे क्या योजना चल रही और कितना विकास हुआ ये आप सभी जानते हैं, हमारी सरकार सिर्फ विकास और जनता के हित की दिशा में कार्य कर रही हैं, सरकार जो कहती हैं वो करती हैं, इसे साबित भी किया। किसानों को समृद्ध करना सरकार का मूल सोच और कार्य हैं। आप सबका आशीर्वाद सदा रविंद्र चौबे और कांग्रेस के साथ बना रहा हैं, आगे भी आप इस आशीर्वाद को बनाए रखें, साजा विकास की गति में सबसे अधिक तेजी से बढ़ रहा हैं। शिक्षा, सिंचाई, कृषि, सड़क, बिजली सहित ऐसे बहुत विकास हुआ हैं, हमे फिर से ऐसी जनसेवी सरकार के हाथ मजबूत करना हैं। वही सभा को पूर्व जनपद अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, राजेश शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस नीत भूपेश बघेल, रविंद्र चौबे की सरकार किसान हितैषी सरकार हैं। इस सरकार ने पूरे 5 वर्ष जो कार्य कृषि और किसानों के लिए किया उससे किसान के जीवन सुख और खुशहाली आई हैं। सरकार की समस्त योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ आम जनता गांव गरीब तक पहुंच रहा। अब फिर समय आ गया हैं कि हम पूरी मजबूती के साथ इस सरकार को फिर से छत्तीसगढ़ की बागडोर सौप कर जनसेवा का पुनः अवसर दे। कार्यक्रम को सेवा सहकारी समिति साजा अध्यक्ष कृष्णा राठी ने संबोधित करते हुए कहा कि 15 साल हमारे राज्य में झूठ ठग करने वाले किसान शोषक सरकार का राज था, जनता ने अभूतपूर्व निर्णय ले गांव गरीब किसान की सरकार बनाया और आज राज्य में किसानों की सरकार का राज हैं। भूपेश बघेल, रविंद्र चौबे की किसान हितैषी सोच का जीता जागता उद्धारण जमीन पर नजर आने लगा हैं, 2800 रुपए धान की कीमत, 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा, आज प्रदेश के किसानों तक सरकार की तमाम कृषि योजना का सीधा लाभ किसानों को मिल रहा हैं। कांग्रेस सरकार के विकास को देखकर विपक्ष तिलमिला रहा पर लोकतंत्र में जनता से बड़ा कोई नहीं, अब फिर समय आ गया ऐसे लोगो को सबक सिखाने और इसके लिए हमे संकल्प लेना होगा कि हम फिर से भारी बहुमत के साथ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस भूपेश बघेल, रविंद्र चौबे की किसान सरकार बनाएंगे। वही इस कार्यक्रम में श्री चौबे ने किसानों को गमछा, श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। इस दौरान मुख्यातिथि सहित समस्त अतिथियों का समिति अध्यक्षों कृष्णा राठी, हेमंत साहू, नरेंद्र साहू, खेलन बघेल, शाखा प्रबंधक अशोक ढोबले, बैंक लिपिक सुशील तिवारी, प्रतीक चौबे ने पुष्प माला, साल श्रीफल भेंटकर स्वागत सम्मान किया। इस आयोजन में किसान सदस्य उमाशंकर साहू, संतु साहू, दौलत राजपूत, गिरीश शर्मा, आदित्यांदन्द गुप्ता, प्रभु साहू, साजा समिति प्रबंधक दीपक सोनी, अंश सोनी, शरद वैष्णव, होरी सिन्हा, नर्मदा यादव, नीलम सिन्हा, आनंद यादव सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कृष्णा राठी तथा आभार प्रदर्शन हेमंत साहू ने किया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!