ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

sex racket: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, इस हालत में 6 लोग गिरफ्तार, जब पुलिस ने ओयो होटल में मारा छापा…

नई दिल्ली: सेक्स रैकट का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। ओयो होटल में छापेमारी की कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को तीन महिलाओं समेत छह लोगों की गिरफ्तारी के साथ पूर्वी दिल्ली के एक होटल में चल रहे वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़ करने का दावा किया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

sex racket: पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली के साउथ गणेश नगर में आर.के. रेजीडेंसी (एक ओयो होटल) पर मंडावली थाने की एक टीम द्वारा छापेमारी की गई। आॅपरेशन में छह व्यक्तियों को वेश्यावृत्ति में लिप्त पाया गया।

sex racket: आरोपियों की पहचान प्रदीप कुमार (46), जो एक एजेंट है और लक्ष्मी नगर का निवासी है; दीवान (29), होटल प्रबंधक; और कुणाल (27), गीता कॉलोनी का एक ग्राहक के रूप में हुई है। इनके अलावा तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है।

sex racket: पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अमृता गुगुलोथ ने कहा, “आईटीपी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया था।जांच के दौरान, यह पता चला कि वही परिसर, यानी आरके रेजीडेंसी पूर्व में भी वेश्यावृत्ति में शामिल था। एमसीडी ने होटल को सील कर दिया गया था।

sex racket: डीसीपी ने कहा, “हाल ही में, इसे डी-सील कर दिया गया था, और उन्होंने वही अवैध गतिविधियां फिर से शुरू कर दीं। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को सूचित कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

sex racket: लड़कियों के लिए मंगानी पड़ी बस

sex racket: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में देह व्यापार के धंधे पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। बीते बुधवार को पुलिस ने रिद्धि-सिद्धि होटल समेत कई निजी मकानों पर छापेमारी कर 15 महिला और 10 पुरुषों को गिरफ्तार किया था। लेकिन शुक्रवार को जब एक गेस्ट हॉउस में पुलिस ने छापा मारा तो जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त इतने लोग पकडे गए कि पुलिस को उन्हें ले जाने के लिए बस मंगानी पड़ी।

sex racket: दरअसल, यह पूरा मामला यूपी के जनपद कुशीनगर का है। बुधवार को पुलिस द्वारा देह व्यापार के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद होटल संचालको में हड़कंप मच गया था। लेकिन बावजूद इसके जिस्मफरोशी का यह गोरखधंदा रुकने का नाम नहीं ले रहा था।

शहर के विभिन्न होटलों में देह व्यापार बड़े स्तर पर संचालित हो रहा था। इसी क्रम में एसडीएम और सीओ कसया ने शुक्रवार को चन्द्रलोक गेस्ट हाउस पर छापा मारा। पुलिस ने जब अंदर जाकर लड़के व लड़कियों को दबोचा और गिनती करना शुरू की तो उनके भी होश उड़ गए।

sex racket: इनकी संख्या इतनी ज्यादा थी कि थाने ले जाने के लिए स्कूल बस बुलानी पड़ी। पुलिस का कहना है कि विधिक कार्यवाही कर सभी को जेल भेजा जाएगा। साथ ही देह व्यापार को जिले से पूरी तरह उखाड़ फेंकने का अभियान जारी रहेगा।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!