छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

रायपुर : राज्यपाल को गुजरात विधानसभा के प्रतिनिधिमण्डल ने गुजरात आने का दिया निमंत्रण

रायपुर : राज्यपाल को गुजरात विधानसभा के प्रतिनिधिमण्डल ने गुजरात आने का दिया निमंत्रण

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम’ के अंतर्गत गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र त्रिवेदी के नेतृत्व में विधानसभा के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ आगमन पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग बड़े सहज और सरल हैं। यहां की बोली में इतनी मिठास है, जो जल्द ही सभी लागों को आत्मसात कर लेती है। यह आदिवासी बहुल राज्य है, जिनकी परंपराएं अनूठी है। उनके द्वारा बनाई गई कलाकृतियां पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक सौंदर्य अद्भुत है। यहां पर विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात तथा अन्य पर्यटन स्थल है। राज्यपाल ने गुजरात विधानसभा के प्रतिनिधिमण्डल से यहां के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने का भी आग्रह किया। विधानसभा अध्यक्ष श्री त्रिवेदी ने राज्यपाल को गुजरात आने का निमंत्रण दिया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

राज्यपाल ने सभी सदस्यों का शाल एवं श्रीफल देकर स्वागत किया। गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष त्रिवेदी ने राज्यपाल सुश्री उइके को शाल, प्रतीक चिन्ह स्टेच्यू ऑफ यूनिटी और पुस्तकें देकर सम्मानित किया। प्रतिनिधिमण्डल में गुजरात विधानसभा के विधायकगण सर्वश्री ब्रिजेश मेरजा, जिग्नेश कुमार सेवक, अश्विनभाई कोटवाल, श्रीमती जेनिबेन ठाकुर, डॉ. आशाबेन पटेल, श्रीमती निमिशाबेन सुथार, बाबुभाई पटेल, आनंदभाई चौधरी, राकेशभाई शाह, जगदीश विश्वकर्मा, सचिव डी.एम. पटेल, एन.एल. वानकर, प्रवीण प्रजापति, मनन दवे शामिल थे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रमुख सचिव चन्द्रशेखर गंगराड़े, राज्यपाल के विधि सलाहकार श्री आर.के. अग्रवाल एवं उपसचिव दीपक अग्रवाल भी उपस्थित थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!