Advertisement

नगर पंचायत बिश्रमपुर के 44 प्लेसमेंट कर्मचारियों को इस महामारी में नियमित भुगतान नहीं आर्थिक तंगी से जूझ रहे कर्मचारी

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश छत्तीसगढ़/नगर पंचायत बिश्रामपुर में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों का नियमित भुगतान न होने से इस महामारी में उन्हें आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है। घर चलाने के लिए उन्हें कर्ज लेकर अपने परिवार की आवश्यकताओं को बड़ी मुश्किल से पूरा करना पड़ रहा है

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बिश्रामपुर में कार्यरत 44 कर्मचारी वर्षों से नियमित होने की उम्मीद से कार्य कर रहे थे परंतु उन्हें नियमितीकरण के वजह प्लेसमेंट कर्मचारी घोषित कर दिया गया है जिससे इनका परमानेंट कर्मचारी होने का सपना पूरा होना खटाई में पड़ गया तो दूसरी तरफ प्लेसमेंट कर्मचारी होने के बाद इन्हें समय पर वेतन भुगतान प्राप्त होने के लाले पड़ गए है। जब से प्लेसमेंट कर्मचारी के रूप में कार्य करने लगे हैं तब से इन्हें ठेकेदार के माध्यम से ही वेतन का भुगतान किया जाता है परंतु नियमित कर्मचारियों को भुगतान एक साथ 2 माह का किए जाने से कर्मचारियों को आर्थिक तंगी से गुजारना पड़ रहा है। इन्हें लोगों से उधार लेकर अपने घर की गाड़ी खींचनी पड़ रही है। ठेकेदार मार्च एवं अप्रैल माह का एक साथ भुगतान किया है। मई माह का अब तक भुगतान नहीं हो पाया है जबकि आज 12 जून हो गया। नियमित भुगतान न होने से इन्हें काफी दिक्कत हो रही है।
*निकाय मद में धनराशि न होने से ऐसी है समस्याएं- सीएमओ* नगर पंचायत बिश्रामपुर के सीएमओ यूफ्रेसिया एक्का ने इस संबंध में बताया कि शासन द्वारा निकाय मद में धनराशि नहीं भेजी गई है जिस कारण से कर्मचारियों का भुगतान नहीं हो पाया है। जैसे ही धन राशि आती है भुगतान कर दिया जाएगा
*सैलरी सीट अप्राप्त है इस कारण से भुगतान नहीं संबंधित ठेकेदार* इस संबंध में संबंधित ठेकेदार बगीचा निवासी विकास जायसवाल से संपर्क करने पर बताया शासन द्वारा इन्हें भुगतान की राशि प्रदान नहीं की गई है कारण भुगतान में देरी हो रही है ।जब उनसे पूछा गया कि शासन द्वारा तो यह भी नियम बनाया गया है कि किसी कारणवश धनराशि आने में विलंब हो तो ऐसी स्थिति में ठेकेदार को आपने अकाउंट से भुगतान कर्मचारियों को नियमित करना होगा । इस सवाल पर ठेकेदार ने कहा कि हमारे पास प्लेसमेंट कर्मचारियों का सैलेरी शीट प्राप्त नहीं हुआ है। जिस कारण से कर्मचारियों का वेतन काभुगतान नहींकिया जा सका है।

बाहरहाल कारण जो भी रहा हो 44 प्लेसमेंट कर्मचारियों से नियमित इस महामारी में कार्य लिया जा रहा है परंतु उन्हें वेतन का भुगतान समय पर नहीं किए जाने से उन्हें आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57