छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

राज्य में अब तक 93.09 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी : इस वर्ष अभी तक 21.18 लाख किसानों ने बेचा धान 

रायपुर : राज्य में अब तक 93.09 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी : इस वर्ष अभी तक 21.18 लाख किसानों ने बेचा धान 

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

धान खरीदी के समांतर अब तक लगभग 52.29 लाख मीटरिक टन धान का उठाव 

छत्तीसगढ़ राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में राज्य के 2484 धान उपार्जन केन्द्रों में आज शाम तक 21 लाख 18 हजार 240 किसानों से 93 लाख 09 हजार 621 मीटरिक टन से अधिक धान की खरीदी की जा चुकी है, जो राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य का लगभग 88.66 प्रतिशत है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव भी किया जा रहा है। डीओ और टीओ के माध्यम से अब तक 52.29 लाख मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है। 

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 45 लाख 07 हजार मीटरिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 39 लाख 32 हजार मीटरिक धान का उठाव कर लिया गया है। इसी प्रकार अब तक 18 लाख 97 हजार मीटरिक टन धान के परिवहन के लिए टी.ओ. जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध समितियों से 13 लाख 26 हजार मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है। 

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

राजनांदगांव जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 29 जनवरी तक धान खरीदी के मामले में पहले पायदान पर है। वहां 7 लाख 96 हजार 754 मीटरिक टन से अधिक धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं जांजगीर-चांपा जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे स्थान पर है। वहां 7 लाख 96 हजार 581 मीटरिक टन धान की खरीदी हुई है। महासमुंद जिला धान खरीदी में आज राज्य में तीसरे स्थान पर है। महासमुंद जिले में 6 लाख 98 हजार 416 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है। 
 
खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर बस्तर जिले में 1,50,630 मीटरिक टन, बीजापुर जिले में 60,566 मीटरिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 16,304 मीटरिक टन, कांकेर जिले में 2,89,573 मीटरिक टन, कोण्डागांव जिले में 1,44,741 मीटरिक टन, नारायणपुर जिले में 21,834 मीटरिक टन, सुकमा जिले में 43,284 मीटरिक टन, बिलासपुर जिले में 4,73,176 मीटरिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में 65,437 मीटरिक टन, कोरबा जिले में 1,62,761 मीटरिक टन, मुंगेली जिले में 3,76,213 मीटरिक टन, रायगढ़ जिले में 5,27,903 मीटरिक टन, बालोद जिले में 5,02,461 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई। 

 इसी प्रकार बेमेतरा जिले में 6,08,257 मीटरिक टन, दुर्ग जिले में 3,98,483 मीटरिक टन, कवर्धा जिले में 4,12,740 मीटरिक टन, धमतरी जिले में 3,91,378 मीटरिक टन, गरियाबंद जिले में 3,11,341 मीटरिक टन, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 6,64,840 रायपुर जिले में 4,73,612 मीटरिक टन, बलरामपुर जिले में 1,89,432 मीटरिक टन, जशपुर जिले में 1,45,803 मीटरिक टन, कोरिया जिले में 1,28,501 मीटरिक टन, सरगुजा जिले में 2,14,836 मीटरिक टन और सूरजपुर जिले में 2,43,761 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

राज्यपाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!