छत्तीसगढ़राजनीतिराज्यसरगुजा

अंबिकापुर: मानहानि मामले में गुजरात उच्च न्यायालय के द्वारा राहुल गांधी की अपील खारिज किये जाने पर धरना-प्रदर्शन का आयोजन।

मानहानि मामले में गुजरात उच्च न्यायालय के द्वारा राहुल गांधी की अपील खारिज किये जाने धरना-प्रदर्शन का आयोजन।

WhatsApp Image 2025-10-31 at 2.58.20 PM (1)
WhatsApp-Image-2025-10-31-at-2.41.35-PM-300x300
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मानहानि मामले में गुजरात उच्च न्यायालय के द्वारा राहुल गांधी की अपील खारिज किये जाने पर आज जिला कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर कांग्रेस ने एक दिवसिय धरना-प्रदर्शन का आयोजन भाजपाई षड्यंत्र के विरुद्ध किया। डाटा सेंटर गांधी चौक पर आयोजित इस धरना-प्रदर्शन में बडी संख्या में कांग्रेस के कायकर्ता मौजूद थे। मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि एक षड्यंत्र के तहत भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने राहुल गांधी विरुद्ध देश के विभिन्न कोर्ट में दर्जनो मुकद्मे कायम कर रखे हैैं। भाजपा डरी हुई है, क्योकि राहुल गांधी देश के गरीब-मजबूर-मुफलिसों आवाज बन उभरे हैं। सभा को संबोधित करते हुए श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि राहुल गांधी मोदी सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने की सजा भुगत रहे है। जिस प्रकार से यह सरकार देश के संपत्तियों को एक विशेष दोस्त उद्योगपति को सौंप रही है, उसके खिलाफ देश राहुल गांधी के नेतृत्व में उठ खडा हुआ है। इसी की परिणिति है कि राहुल गांधी को दुष्चक्र में फंसाने का काम भाजपा सरकार कर रही है। सभा को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदितेश्वर शरण सिंहदेव ने कहा कि भाजपा लगातार कानूनी धाराओं एवं जांच एजेंसियों का उपयोग एक राजनैतिक हथियार के रुप में कर रही है। चूंकि राहुल गांधी भाजपा के लोकतंत्र विरोधी अभियान, अदानी के साथ मिलकर किये जा रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ देश की आवाज बन रहे हैं, इस कारण भाजपा अपने लोगों के माध्यम से लगातार उनके खिलाफ देश की विभिन्न अदालतों में मानहानि के मुकद्मे दाखिल करवा रही है। आज के धरना प्रदर्शन में सीजीएमएसए के चेयरमैन एवं लुंड्रा विधायक डॉ प्रितम राम, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, पीसीसी महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा, फुलकेरिया भगत, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, युवक कांग्रेस अध्यक्ष विकल झा, नितिश चौरसिया, राजनीश सिंह, गीता रजक, आतिफ रजा, हिमांशु जायसवाल, निक्की खान, दिनेश कुमार शर्मा, नवीन जायावाल, चंद्रभूषण सिंह, अनील सिंह, हिमांशु अग्रवाल, आकाश अग्रहरी, आशीष शील, जीशान रजा, अभिषेक सोनी, प्रीतिका विश्वकर्मा, साक्षी गुप्ता, गौतम गुप्ता, सुरेन्द्र गुप्ता, आकाश यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2025-08-15 at 11.16.07 AM
WhatsApp Image 2025-08-15 at 11.19.38 AM
WhatsApp Image 2025-08-06 at 11.20.46 PM
WhatsApp Image 2025-08-15 at 11.25.37 AM

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!