ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

BREAKING : CWC की बैठक में ऐतिहासिक फैसला, कांग्रेस शासित सभी राज्यों में होगी जातीय जनगणना, राहुल गांधी ने की घोषणा

नई दिल्ली : अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने जातीय जनगणना के मुद्दे पर प्रमुखता से आगे बढ़ने का फैसला किया है। सोमवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी में जातीय जनगणना को लेकर सर्वसम्मति बनी। वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद राहुल गांधी ने कहा कि समिति ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने साफ किया कि कांग्रेस शासित राज्यों में जातीय जनगणना कराई जाएगी।राहुल गांधी ने कहा कि अब देश जातीय जनगणना चाहता है। राहुल गांधी ने कहा कि वर्किंग कमेटी में 4 घंटे तक जातीय जनगणना के मुद्दे पर चर्चा हुई।

a41ad136-ab8e-4a7d-bf81-1a6289a5f83f
ea5259c3-fb22-4da0-b043-71ce01a6842e
mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

इंडिया गठबंधन से सहमति की उम्मीद

राहुल गांधी ने उम्मीद जताई कि इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल इस पर सहमत होंगे। राहुल गांधी ने कहा कि हम जो वादा करते हैं उसे निभाते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि हम बीजेपी पर जातीय जनगणना के लिए दबाव बनाएंगे। राहुल ने कहा कि अगर वे नहीं करते हैं तो उन्हें पीछे हट जाना चाहिए क्योंकि देश जातिगत जनगणना चाहता है।

जातिगत जनगणना के बाद आर्थिक सर्वे भी

राहुल गांधी ने कहा कि जातिगत जनगणना के बाद आर्थिक सर्वे भी कराया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि सबको न्याय मिले इसके लिए जातिगत जनगणना कराई जाएगी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार के पास डाटा है उसे जारी करना चाहिए। कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी को एक बार फिर ओबीसी के मुद्दे पर घेरा। राहुल ने कहा पीएम नहीं चाहते की ओबीसी की भागीदारी ना हो ऐसा पीएम चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम आबादी के हिसाब से हिस्सेदारी बताते हैं।

Pradesh Khabar

8d301e24-97a9-47aa-8f58-7fd7a1dfb1c6 (2)
e0c3a8bf-750d-4709-abcd-75615677327f

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!