छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय संकल्प शिविर का आयोजन आज, सीएम भूपेश बूथ कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

राजनांदगांव। राजनांदगांव विधानसभा अंतर्गत  आज  कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय संकल्प शिविर का आयोजन किया जा रहा है।शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा व ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भागवत साहू के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार 14 अक्टूबर को दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक अनंत पैलेस जीई रोड पार्रीनाला बाईपास में विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय संकल्प शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में किसानपुत्र प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अध्यक्ष कृषण कल्याण मंडल सुरेन्द्र शर्मा जी, जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत सिंह भगत जी, राजनांदगांव लोकसभा प्रभारी पी.आर. खूंटे, विधानसभा प्रभारी बृजेश शर्मा के मार्गदर्शन में संकल्प शिविर संपन्न होगा। शिविर में शामिल होने के लिए दोपहर 12 से 12.30 बजे तक सभी कांग्रेसजनों का पंजीयन किया जाएगा।

a41ad136-ab8e-4a7d-bf81-1a6289a5f83f
ea5259c3-fb22-4da0-b043-71ce01a6842e
Pradesh Khabar

8d301e24-97a9-47aa-8f58-7fd7a1dfb1c6 (2)
e0c3a8bf-750d-4709-abcd-75615677327f

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!