रायपुर : खटम्बर व्यपवर्तन के नहर लाईनिंग के लिए 2.94 करोड़ की स्वीकृति
जल संसाधन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ द्वारा कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ विकासखण्ड अंतर्गत खटम्बर व्यपर्वतन योजना के नहर में लाईनिंग, पक्के कार्य एवं मिट्टी कार्य के लिए 2 करोड़ 94 लाख 29 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार अंबिकापुर को प्रदान की गई है। उक्त कार्य को कराए जाने से इस योजना की सिंचाई में 592 हेक्टेयर की कमी को दूर करने के साथ ही कुल 730 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति की जा सकेगी।










