छत्तीसगढ़बेमेतराराज्य

जिलेें के धान खरीदी केंद्रों से धान का उठाव शुरू, 384 मीट्रिक टन का डीओ जारी

जिलेें के धान खरीदी केंद्रों से धान का उठाव शुरू, 384 मीट्रिक टन का डीओ जारी

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)

प्रभारी अधिकारियों द्वारा लगातार किया जा रहा हैं धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी व्यवस्था का निरीक्षण

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – बेमेतरा जिलें में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के लिए एक नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते छह दिनों में 17534 मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी हैं। किसानों से 127 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही हैं। इन छह दिनों में किसानों ने 17534 मीट्रिक टन उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर अपना धान बेचा हैं। बेमेतरा जिलें के धान खरीदी केंद्रों से धान का उठाव शुरू हो गया हैं। इससे किसान और सहकारी समिति ने राहत की सांस ली हैं। उठाव होने से अब खरीदी केंद्रों में धान रखने के लिए जगह की कमी नहीं होगी। प्रभारी अधिकारियों द्वारा लगातार किया जा रहा हैं, धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं। कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा भी लगातार अधिकारियों के सतत संपर्क में हैं।
बीते 1 नवंबर बुधवार से पूरे छत्तीसगढ़ सहित बेमेतरा जिलें के धान खरीदी केंद्रों में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गयी। शुरुआत में जिलें के 106 धान खरीदी का शुभारंभ हुआ। पहले दिन 448 पंजीकृत किसानों का टोकन कटा गया था। पहले दिन 409 किसानों से 18501 क्विंटल धान की खरीदी की गयी। जिलें में 1 नवंबर 2023 से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। जिसके तहत अब तक 127 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से कुल 17534 मे. टन धान का उपार्जन किया जा चुका है।
जिला खाद्य अधिकारी नीतीश त्रिवेदी ने बताया कि उपार्जित धान के उठाव एवं कस्टम मिलिंग के लिए अब तक 40 मिलर्स से अनुबंध की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई हैं एवं जिलें के उपार्जन केन्द्रों से अनुबंधित मिलर्स द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों से सीधे धान का उठाव हेतु 384 मे. टन का डीओ जारी किया गया हैं, जारी डीओ के विरूद्ध मिलर्स द्वारा धान का उठाव प्रारंभ कर दिया गया हैं। जिलें में खरीफ सीजन 2023-24 में जिले में 158529 किसानों ने धान विक्रय हेतु सहकारी समितियों में पंजीयन कराया हैं। पिछले साल 1 लाख 53 हज़ार किसानों ने धान विक्रय हेतु सहकारी समितियों में पंजीयन कराया था। जिनका रकबा 1 लाख 83 हज़ार 242 हेक्टेयर था। जो बड़ कर इस साल 1 लाख 85 हज़ार 928 हेक्टेयर हो गया है। इस साल धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य 802842 मैट्रिक टन है। पिछले साल अनुमानित लक्ष्य 679187 मैट्रिक टन था।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!