Advertisement

जिले में 194416 लोगों को पहला डोज एवं 26140 लोगों को लगा कोविड वैक्सीनेशन का दूसरा डोज

गोपाल सिंह विद्रोही/ प्रदेश खबर/ प्रमुख छत्तीसगढ़/आज सूरजपुर कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने जिले वासियों को कोरोना से सुरक्षित रहने एवं कोरोना के तीसरी लहर आने की संभावनाओं को देखते हुए जिले के सभी पात्र व्यक्तियों से कोविड वेक्सीनेशन लगाने की अपील की हैं। कलेक्टर ने वैक्सीनेशन के संबंध में अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि अनुभव सबसे महत्वपूर्ण होता है। मैंने स्वयं दो वेक्सीन लगाए हैं जो तीन महीने हो गये हैं, वेक्सीन ही इससे बचने का उपाय है इसलिए जो व्यक्ति पहला वैक्सीन लगाएं हैं वे दूसरा वेक्सीन जरूर लगाएं और जो पात्र व्यक्ति अभी तक नहीं लगाएं हैं। उन्हें वेक्सीन जरूर लगाने की अपील की है।
कलेक्टर ने जोर देते हुए कहा कि कोरोना खत्म नहीं हुआ है वैक्सीन ही एकमात्र कोविड से बचने का उपाय है अभी भी कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना बनी हुई है शत् प्रतिशत लोगों को वैक्सीन लगाना अनिवार्य है। इसलिए सभी पात्र व्यक्ति समय पर वेक्सीन लगाकर अपने एवं परिवार, रिशतेदारों को सुरक्षित रखें। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है इससे जुड़े अफवाहों से बचे तथा नजदिकी टिकाकरण केन्द्र जाकर अपना वैक्सीनेशन जरूर कराएं।
सूरजपुर में अब तक 9840 स्वास्थ्य कार्यकर्ता, 6809 फ्रंटलाइन वर्कर तथा 45 वर्ष से अधिक उम्र के 158808 लोगों को तथा 18 वर्ष से 44 वर्ष आयु वर्ग के 18959 लोगों को कोविड वैक्सीनेशन का पहला डोज लगा इस तरह कुल 194416 लोगों को पहला डोज लगा है तथा 26140 लोगों को कोविड वैक्सीनेशन का दूसरा डोज जिले में पूरा हो चुका है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57