Advertisement

सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन 15 एवं 16 को

सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन 15 एवं 16 को

जिले के 136 वरिष्ठजनों को किया जाएगा सामग्री वितरण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

महासमुंद// केन्द्र सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना अंतर्गत एलिम्को जबलपुर की टीम के द्वारा जिले में 23 से 27 नवम्बर 2021 तक पांच दिवसीय मूल्यांकन एवं परीक्षण शिविर आयोजित किया गया था। जिसमें जिले के वरिष्ठजनां को उनके आवश्यकता अनुरूप सहायक उपकरण हेतु चिन्हांकित किया गया था। उक्त चिन्हांकित वरिष्ठजनों को सामग्री वितरण हेतु 15 फरवरी 2024 प्रातः को 10ः00 बजे सम्पूर्ण भारत सहित महासमुंद जिले में सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया जाना है। जिला मुख्यालय के टाऊन हॉल सभागार में आयोजित शिविर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. वीरेन्द्र कुमार, माननीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री, भारत सरकार, वर्चुअल के माध्यम से जुडेंगे। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता चुन्नी लाल साहू सांसद करेंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु नई दिल्ली मंत्रालय से नितिन मिश्रा सेक्शन अधिकारी उपस्थित रहेंगे, साथ ही एलिम्को जबलपुर की टीम विक्रम कुमार महाराणा पीएनओ विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे। इस शिविर में विकासखण्ड महासमुन्द एवं बागबाहरा के 87 वरिष्ठजनों को सामग्री वितरण किया जाएगा।
इसी तरह 16 फरवरी 2024 को प्रातः 10ः00 बजे जनपद पंचायत बसना में विकासखण्ड पिथौरा, बसना एवं सरायपाली के 49 वरिष्ठजनों इस प्रकार जिले के कुल 136 वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण दिया जाना है। सहायक उपकरण में व्हीलचेयर कमोड़ के साथ, दांत, निब्रेस, चश्मा, समान्य व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, बैसाखी कुल 2060 सामग्री वितरण किया जाना है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57