Advertisement

घर मे घुसकर छेड़छाड़ करने के मामले मे आरोपी कों गिरफ्तार

घर मे घुसकर छेड़छाड़ करने के मामले मे आरोपी कों गिरफ्तार

लज्जा भंग करने की नियत से घर मे घुसकर छेड़छाड़ करने के मामले मे सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही। थाना धौरपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी कों गिरफ्तार कर की गई सख्त कार्यवाही।

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया द्वारा थाना धौरपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि घटना दिनांक 11/02/24 कों प्रार्थिया अपने बच्चों के साथ घर मे सो रही थी, कि देर रात बर्तन गिरने की आवाज़ सुनकर उठकर देखी तो जानपहचान का व्यक्ति रामप्रसाद आत्मज नैहर साय कमरे मे खड़ा था,प्रार्थिया द्वारा देर रात घर मे घुसने की बात पूछने पर आरोपी रामप्रसाद द्वारा हो हल्ला करने से मना करते हुए प्रार्थिया कों बुरी नियत से हाथ बाह पकड़कर छेड़छाड़ किया हैं, प्रार्थिया द्वारा हो हल्ला करने पर बच्चे एवं अन्य परिवार के सदस्य जग गए और रामप्रसाद मौक़े से दरवाजा खोलकर भाग गया, बाद मे घटना के बारे मे प्रार्थिया अपने पति एवं अन्य सदस्यों कों घटना की जानकारी दी हैं, प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना धौरपुर मे आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 11/24 धारा 456, 354 भा.द.वि. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम रामप्रसाद आत्मज नैहर साय उम्र 24 वर्ष साकिन बिलम्हा दर्रीपारा थाना धौरपुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घर मे घुसकर लज्जा भंग करने के आशय से छेड़छाड़ की घटना कारित करना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना धौरपुर से आरक्षक अरविन्द पैकरा, मुनेश्वर पन्ना शामिल रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57