छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

फंदे पर लटकती मिली युवती की लाश, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।  जिले में एक शादीशुदा युवती की फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। इस मामले में उसके परिजनों ने कहा है कि ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। उसे परेशान किया जाता था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवती को मारकर फंदे पर लटका दिया गया है। इसके बाद मायके वालों ने जमकर हंगामा किया है। ससुराल और मायके पक्ष के लोगों में मारपीट भी हुई है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

मूल रूप से मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के भेजरी की रहने वाली निर्मला(25) की शादी 2017 में गौरेला के कोटखर्रा गांव के रहने वाले पुष्पेंद्र टांडिया से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद तक तो सब ठीक था। मगर कुछ दिन बाद से उसके ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे थे। इस वजह से निर्मला का कई दफा विवाद भी हुआ था। इस बात की जानकारी युवती ने अपने मायके वाले को भी दी थी।

कमरे में नहीं थी

बताया जा रहा है कि गुरुवार रात को निर्मला का परिवार खाना खाकर सो गया था। निर्मला भी कमरे में चली गई थी। इसके बाद जब उसके ससुराल के लोग शुक्रवार सुबह सोकर उठे, तब उन्होंने देखा कि निर्मला अपने कमरे में नहीं है। कुछ देर बाद दूसरे कमरे में फंदे पर उसका शव लटका हुआ था। इस पर परिजनों ने आस-पास के लोगों को जानकारी दी थी। परिजनों ने पुलिस को भी सूचना दी थी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

पोस्टमार्टेम के लिए ले जाने से पहले हंगामा

उधर, सूचना मिलने पर निर्मला के मायके वाले भी पहुंचे। उन्होंने देखा कि परिजन युवती का शव फंदे से उतार चुके थे। परिजनों का कहना है कि निर्मला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। उसे जरूर मारकर लटकाया गया है।

वहीं जब पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ले जाने लगी, तब मायके वाले नाराज होने लगे। उन्होंने कह दिया कि हमें शव को ठीक से देखना है। मगर पुलिस शव को बरामद कर ले जा रही थी। इस दौरान सुसराल वाले और मायके पक्ष के लोगों में जमकर विवाद हुआ।

एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ऊपर हाठ भी उठा दिया। इस बीच पुलिस ने बीच बचाव किया। फिर भी दोनों पक्ष एक दूसरे से मारपीट करते रहे। आखिरकार पुलिस शव को किसी तरह से लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले गई है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले में जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। परिजनों ने पुलिस पर भी पक्षपात का आरोप लगाया है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!