Advertisement

अब तक लगभग 92.71 करोड़ रूपए की बोनस राशि का हुआ भुगतान

अब तक लगभग 92.71 करोड़ रूपए की बोनस राशि का हुआ भुगतान

भुगतान हेतु लंबित किसानों का तहसील कार्यालयों में हो रहा सत्यापन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उत्तर बस्तर कांकेर//राज्य शासन द्वारा प्रदेश के कृषकों से निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान पर 300 रूपये प्रति क्विंटल की दर से पूर्व के खरीफ वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 का बकाया धान उत्पादन प्रोत्साहन राशि का भुगतान राष्ट्रीय सुशासन दिवस के अवसर पर किया गया था। जिले के किसानों को अब तक 92 करोड़ 71 लाख 44 हजार रूपये धान उत्पादक प्रोत्साहन राशि का भुगतान हो चुका है। जिन किसानों के धान बोनस राशि का भुगतान लंबित है, वे अपने संबंधित तहसील कार्यालय में जाकर खाता संख्या के साथ आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि जिले में संचालित 70 आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों के खरीफ वर्ष 2014-15 के कुल 42 हजार 807 कृषकों को 54 करोड़ 61 लाख 88 हजार रूपये एवं खरीफ वर्ष 2015-16 में कुल 33 हजार 748 कृषकों को 39 करोड़ 97 लाख 21 हजार रूपये का बोनस राशि भुगतान किया जाना है, जिसमें वर्ष 2014-15 के कुल 41 हजार 840 किसानों को 53 करोड़ 43 हजार 85 हजार रूपये का भुगतान किया जा चुका है और कुल 967 किसानों को 01 करोड़ 17 लाख 98 हजार रूपए की राशि भुगतान लंबित है। इसी प्रकार वर्ष 2015-16 में 33 हजार 186 किसानों को 39 करोड़ 27 लाख 59 हजार रूपए का भुगतान किया जा चुका है एवं कुल 562 किसानों को 69 लाख 66 हजार रूपए की राशि भुगतान हेतु लंबित है।
भुगतान हेतु लंबित किसानों का तहसीलदार द्वारा सत्यापन तहसील मॉड्यूल में किया जा रहा है, जिसमें आज दिनांक तक वर्ष 2014-15 में कुल 727 किसान सत्यापन हेतु शेष है। इसी प्रकार 2015-16 में कुल 491 किसान शेष है, जिसका सत्यापन जिले की 8 तहसीलों में तहसीलदार द्वारा किया जा रहा है। लंबित कृषकों का तहसील से सत्यापन उपरांत बैंक द्वारा भुगतान की प्रक्रिया सतत् जारी है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57