Advertisement

दीपका शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्रों में भ्रम की स्थिति, शिक्षा के अधिकार से कोई वंचित ना हो सबको मिले प्रवेश, – जिला महामंत्री पूर्व सांसद प्रतिनिधि दीपक जायसवाल

कोरबा/दीपका (प्रदेश ख़बर) :- हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रवेश को लेकर छात्र-छात्राओं में भ्रम की स्थिति निर्मित हुई है मामला तब सामने आया जब निजी संस्थान छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल झाबर में पढ़ाई कर रहे छात्र छात्राओं ने शासकीय स्कूल में प्रवेश को लेकर कोरबा भाजपा पिछड़ा वर्ग जिला महामंत्री व नगर पालिका दीपका के पूर्व सांसद प्रतिनिधि दीपक जायसवाल से मिलने पहुंचे और प्रवेश को लेकर अपनी बात रखी दीपक जायसवाल ने संबंधित शिक्षा विभाग को अवगत कराया उन्होंने कहा कि शिक्षा का अधिकार सबको मिले कोई भी छात्र-छात्राएं इससे वंचित ना हो बरेली बतारी व विजयनगर ढुरेना के छात्र छात्राओं का हाई सेकेंडरी में प्रवेश दी जा रही है जबकि दीपका में ही निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं शासकीय स्कूलों में प्रवेश लेना चाहते हैं जिनको प्रवेश के लिए भ्रमित किया जा रहा है ज्ञात हो कि भवन की अनुपलब्धता के संदर्भ में दीपक जायसवाल ने कहा पिछले सत्र में भी भवन की अभाव बताकर अंग्रेजी माध्यम स्कूल को हरदी बाजार स्थानांतरण किया गया था जिसमें उन्होंने जमकर विरोध किया था इस पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने चुप्पी साधी थी पुन: मामला प्रकाश में आने पर दीपक जायसवाल ने शिक्षा से वंचित होने की स्थिति में शीघ्र ही कड़ा रुख अपनाने की बात कही ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57