Advertisement

जड़ी बूटी से लोगों का इलाज करने वाले को हत्यारो ने बेरहमी से कत्ल कर दी

जड़ी बूटी से लोगों का इलाज करने वाले को हत्यारो ने बेरहमी से कत्ल कर दी

घटना करंजी पुलिस चौकी की, जॉच में पहुंचे पुलिस अधिकारी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही//प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़// बिश्रामपुर -जंगल में जड़ी बूटी खोजने गए अधेड़ को अज्ञात हथियारों ने कुल्हाड़ी से निर्माता पूर्वक हत्या करके रेलवे पटरी पर फेक दी।
इस संबंध में इस संबंध में जानकारी के अनुसार मृतक का पुत्र विक्रम राजवाड़े पिता सुकूल साय राजवाड़े जाति रजवार निवासी दतिमा आमापारा पुलिस थाना विश्रामपुर चौकी करंजी मे रोते बिलखते अपने चाचा विष्णु राजवाड़े के साथ चौकी पहुंच कर बताया कि उसके पिता भोर करीब 3.10 बजे घर से तैयार होकर मोटरसाइकिल से जा रहा थे तब फोन से पूछा कि कहां जा रहे हैं तो बोले कि जंगली जड़ी बूटी दवाई लेने जा रहा हूं बोलकर अपने लाल रंग के होंडा मोटर साइकिल से निकल गए। सुबह करीब 7 बजे ग्राम दतिमा का शंकर राजवाड़े हमे फोन कर बताया कि तुम्हारे पिताजी का करंजी रेलवे साईडिंग के पास झूमर पारा मार्ग में रेलवे पटरी के आसपास मृत पड़े हैं इसका गला कटा हुआ है काफी खून निकला है मर गए हैं मोटर साइकिल भी उसके ऊपर पड़ा है तब जाकर देखा तो इसका पिता सुकुल साय मृत हालत में पड़े है उसके गला कटा हुआ था गले से खून निकला हुआ मार गए थे । सूचना पर करंजी चौकी प्रभारी अपने उच्च अधिकारियों को सूचना देकर मौके पर पहुंचे तो पाया कि सुकुल साय पिता महीपत राजवाड़े उम्र 48 वर्ष निवासी दतिमा का किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गला काटकर हत्या कर दी है। बताया है सूचना पर धारा 174 द प्र.स. एवं अपराध क्रमांक धारा 302 भादंसं का अपराध अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पंजीबद्ध कर शव पंचनामा तथा विवेचना कार्यवाही जारी रखी है। पीएम कराकर परिजनों को अंतिम संस्कार हेतु शव को सौंप दिया गया है ।इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस उच्च अधिकारियों की लगी वे तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है । मौके पर पहुंचने वाले पुलिस अधिकारियों में एडिशनल एसपी संतोष महतो, सीएसपी श्रीमती स्मीथा सलामे ,टी आई अलरीक लकड़ा डॉग एक्सपर्ट सहित पुलिस चौकी करंजी के प्रभारी अरुण गुप्ता छानबीन में लगे हुए हैं इस हत्याकांड से करंजी क्षेत्र में हड़कंप मच गई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57