ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

केंद्रीय मंत्री की तबीयत अचानक बिगड़ी…अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कर रहे थे योग

हाजीपुर. आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की तबीयत अचानक बिगड़ गई. सुबह पशुपति कुमार पारस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कोनहारा घाट पहुंचे थे. योग के दौरान बीच से पशुपति पारस को पकड़कर उनके पीए ने सोफा पर बैठाया. केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि गाड़ी गड्ढा में जाने के कारण प्रॉब्लम हुआ है. ऐसे में वह योग नहीं कर पाए. योग करने की कोशिश की तो तबीयत बिगड़ गई.

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

उन्होंने कहा कि तबीयत खराब है. वह दिल्ली एम्स जाकर इलाज करवाएंगे. इधर केंद्रीय मंत्री की तबीयत खराब होने के बाद आनन-फानन में उन्हें आराम करने के लिए बैठाया गया. दरअसल, केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर समर्थकों के साथ कोनहारा घाट पहुंचे थे. सरकारी कर्मचारी और अधिकारी भी थे. इस दौरान लोगों के साथ योग करना शुरू किया तो उनकी तबीयत बिगड़ गई. बताया गया कि पशुपति कुमार पारस खड़े नहीं हो पा रहे थे. दो लोगों ने मिलकर उन्हें उठाया.

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने कहा कि मुजफ्फरपुर जाने के दौरान घटना हुई थी. उनकी गाड़ी गड्ढे में लुढ़क गई थी. इसके कारण नस मांसपेशी में घुस गया. इसके चलते दिक्कत हो रही है. हालांकि वह इलाज करवा रहे हैं. ज्यादा देर योग नहीं कर पाए. तबीयत ठीक है, लेकिन दिल्ली में जाकर एम्स में इलाज करा लूंगा. आज योग दिवस था तो हाजीपुर आना ही था. योग भी करना था.

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!