
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
अखिलेश यादव ने भाजपा पर क्रूज को लेकर गलत दावा करने का लगाया आरोप
अखिलेश यादव ने भाजपा पर क्रूज को लेकर गलत दावा करने का लगाया आरोप
रायबरेली (उप्र), समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किए गए सबसे लंबे रिवर क्रूज ‘एमवी गंगा विलास’ को लेकर शनिवार को गलत दावा करने का आरोप लगाया, साथ ही कहा कि उन्हें पता चला है कि इस तरह की सेवा 17 साल से चल रही है।.
सपा अध्यक्ष ने यहां पार्टी नेता मनोज कुमार पांडेय की मां की पुण्यतिथि में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ”यह जो पानी का जहाज है यह पिछले कई वर्षों से चल रहा है। यह नया नहीं है मुझे तो किसी ने जानकारी दी है कि 17 साल से चल रहा है।”.











