Advertisement

सुरजपुर: नीरज शर्मा का 12वीं के बोर्ड परीक्षा के प्रवीण सूची में 9 वाँ स्थान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े घर पहुंच कर दी बधाई

सुरजपुर: नीरज शर्मा का 12वीं के बोर्ड परीक्षा के प्रवीण सूची में 9 वाँ स्थान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े घर पहुंच कर दी बधाई

गोपाल सिंह विद्रोही//प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//बिश्रामपुर – नगर के मेघावी छात्र नीरज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में पूरे प्रदेश में टॉप 10 के 9 वें स्थान पर एवं सूरजपुर जिला में प्रथम स्थान प्राप्त कर माता-पिता एवं विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्र की उपलब्धि को देख महिला विकास मंत्री ने घर पहुंचकर छात्र एवं परिजनों को शुभकामनाएं दी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जानकारी के अनुसार शिवनंदनपुर के छात्र नीरज शर्मा आ कृष्ण शर्मा स्वामी विवेकानंद विद्यालय के कक्षा 12वीं कॉमर्स का छात्र था जो माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ की 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 500 अंकों में 476 अंक प्राप्त कर 95.2% के साथ टॉप टेन में 9 वें स्थान पर प्रदेश में रहा जबकि सूरजपुर जिला में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं नगर का नाम रोशन किया। छात्र कि इस सफलता की सूचना जैसे ही भटगांव विधान सभा के विधायक एवं महिला विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़ों को लगी वे बधाई देने सीधे उनके घर पहुंच कर माता-पिता को बधाई देते हुए कहां की नीरज शर्मा ने प्रदेश एवं जिला का नाम रौशन किया है। हम उसकी उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं तथा आगे की पढ़ाई के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे ।मेधावी नीरज शर्मा आत्मा कृष्ण शर्मा शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है तथा स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल शिवनंदनपर का छात्र रहा है। प्रवीण सूची में नाम होने के बाद आज नीरज शर्मा घर में मौजूद नहीं था वह झारखंड प्रदेश में अपने रिश्तेदार यहां गया था इसके बाद भी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने उनके घर पहुंच कर उनके परिजनों को इस सफलता पर बधाई दी। उधर विद्यालय की संस्थापक रमाशंकर सिंह, संजय सिंह एवं प्राचार्य अभय मिश्रा, रमेश सिंह, रोशन सिंह, रामभरोस में अपने विद्यालय का नाम रोशन किए जाने पर छात्र को उज्जवल भविष्य की कामना देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया
उल्लेखनीय है कि छात्र नीरज शर्मा इतवारी बाजार में भारतीय स्टेट बैंक सड़क मार्ग में कैट मिस्त्री का काम करते हैं गरीब परिवार के होते हुए नीरज ने अच्छा मुकाम हासिल किया है जिससे शिवनंदन को सही पूरा जिला गौरवान्वित है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57