छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसूरजपुर

सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री पूजा कर अपने अपने पत्तियों की लंबी उम्र की कामना की!

सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री पूजा कर अपने अपने पत्तियों की लंबी उम्र की कामना की!

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गोपाल सिंह विद्रोही//प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ //विश्रामपुर- सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए वट सावित्री पूजन की । महिलाओं ने भारतीय संस्कृति के अनुसार सुहागिन जोड़ा पहनकर बट सावित्री पूजा किया ।इस क्रम में भगवान जगन्नाथ मंदिर में सुहागिन महिलाओं ने श्रीमती दीप्ति स्वाई के नेतृत्व में सामूहिक बट सावित्री पूजन कराया । जिसमे सुहागिन महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। स्वामी जगन्नाथ मंदिर में उड़ीसा के पंडित ने सभी अनुष्ठान पूर्ण कराया। इस अवसर पर सती सावित्री एवं सत्यवान की पूजा के साथ ही भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना करते हुए उड़ीसा के पंडित ने बताया कि सती सावित्री अपने पति स्त्यवान की मृत्यु पर घोर तपस्या कर मृत्यु के देवता यमराज से पति को जीवित करने के साथ ही लंबी उम्र की कामना की थी। यमराज ने सती सावित्री की पति प्रेम देखकर उनके पति सत्यवान को जीवित कर लंबी उम्र प्रदान की। तभी से सुहागिन महिलाओं ने बट सावित्री पूजन का अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है ।आज भगवान जगन्नाथ मंदिर में सामूहिक रूप से वट सावित्री की पूजा करने वाली महिलाओं में दीप्ति स्वाई, छंदा श्री ,निकांति साहू,प्रभा सोनी ,आरती स्वाई, रश्मिता कहर, मीरा, सुस्मिया साहू, सविता स्वाई, सुजाता स्वाई, ममता सेट्टी, सुप्रभा स्वाई आदि शामिल थी । बट सावित्री पूजा जयनगर, रामनगर ,विश्रामपुर कॉलोनी सहित अन्य ग्रामों में भी वट सावित्री पूजा का सामूहिक आयोजन सुहागिन महिलाओं ने धूमधाम से किया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!