ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 February 2023: इन 5 राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें, आज रहें संभलकर, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 15 February 2023: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और बुधवार का दिन है। नवमी तिथि आज सुबह 7 बजकर 39 मिनट तक रहेगी। उसके बाद दशमी तिथि लग जायेगी, जो आज का पूरा दिन पार कर के अगले दिन सुबह 5 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 1 मिनट तक व्याघात योग रहेगा, उसके बाद हर्षण योग लग जायेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 46 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शुक्र मीन राशि में प्रवेश करेंगे और आज स्वामी दयानन्द सरस्वती जयंती है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 15 फरवरी का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज के काम आसानी से पूरे हो जाने से मानसिक शांति बनी रहेगी। साथ ही अपने भविष्य के लिए एक योजना बनाऐंगे और सोच-विचार करेंगे। इस राशि के बिजनेसमैन आज कुछ बड़े बिजनेसमैन से मिल सकते हैं।  जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी के साथ पूराने किसी बात पर वाद-विवाद हो सकता है। अपने पार्टनर को मनाने के लिए आप उसे कोई रिंग गिफ्ट कर सकते हैं, इससे आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। तुलसी के पत्ते सुबह-सुबह खाने से स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

  • लकी रंग – ग्रे
  • लकी नंबर- 4

वृष राशि

आज आपका दिन आपका उत्साह से भरा रहेगा। किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने का मौका मिलने की संभावना है। साथ ही अपने नजदीकी रिश्तों को सुधारने की कोशिश करेंगे, हो सकता है सफलता मिल जाएं। इस राशि के बेरोजगार बैठे लोगों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के ऑफर मिलने के चांस बन रहे हैं। साथ ही नौकरीपेशा वालों का आज ऑफिस में काम की तारीफ होगी। संतान के करियर को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे, इसके के लिए उसके टीचर से बातचीत कर सकते है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। पक्षियों को दाना डालें। आपका मन प्रसन्न रहेगा।

  • लकी रंग – ब्लू
  • लकी नंबर- 6

मिथुन राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। पहले से बनाई हुई योजनाओं के पूरा होने के योग बन रहे हैं, साथ ही नए काम की योजना बना सकते हैं। आप रिश्तों के प्रति भावना से परिपूर्ण रहेंगे, हो सकता है कहीं बाहर घूमने की प्लानिंग भी बन जाएं। साथ ही आपकी संतान की इच्छाओं में वृद्धि से आप परेशान होंगे। इस राशि के आर्किटेक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज ऑफिस में किसी पुरानी गलती के कारण डांट पड़ सकती है और काम का प्रेशर ज्यादा हो सकता है। भैरव मंदिर में प्रसाद चढ़ाने से आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

  • लकी रंग – पीला
  • लकी नंबर- 8

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। पुराने रुके हुए पैसे आज वापस आएंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स आज इंजीनियरिंग से रिलेटेड कोई कोर्स ज्वाइन करना चाह रहें है तो आज का दिन शुभ है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें। किसी बड़ी हस्ती से आपकी मुलाकात हो सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज करियर के प्रति शुभ सूचना मिलेगी साथ ही यात्रा के अवसर भी बन सकते हैं। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है, अपने पार्टनर को नई ड्रेस गिफ्ट करेंगे। पीपल के वृक्ष पर जल अर्पित करने से आपके आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

  • लकी रंग – ऑरेंज
  • लकी नंबर- 8

सिंह राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका मन लेखन कार्यों में रहेगा। पहले की कोई पूरानी कविता के कारण आपको कॉलेज में पुरस्कार भी मिल सकता है। इस राशि के जो स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई विदेश में करना चाहते हैं। अपनी पढ़ाई के मामले में विदेशी यूनिवर्सिटी से बातचीत करने के लिए आज अच्छा दिन है। साथ ही परिवार और दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। पैसों के लेन-देन के मामले में सावधानी बरते, हो सकता है आपका थोड़ा नुकसान हो। किसी काम में जितनी कोशिश आप करेंगे उससे कुछ कम सफलता मिलने से आप परेशान हो सकते हैं। हनुमान मंदिर में बूंदी का भोग लगाने से आपके घर की सारी परेशनियों का निवारण होगा।

  • लकी रंग – गुलाबी
  • लकी नंबर- 1

कन्या राशि

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

आज का दिन आपका खुशनुमा रहेगा।  बिजनेस के मामले में आपके नजदीकी दोस्त से समय पर आपको मदद मिल जाएगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के नवविवाहित के लिए आज रिश्ते आ सकते हैं, हो सकता है कि शादी फिक्स भी हो जाएं। साथ ही इस राशि के नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर ऐसी जगह हो सकता है जहां से आपको अप-एण्ड-डाउन करने में आसानी होगी। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन पढ़ाई में मन लगाने का है, जितनी मेहनत करेंगे उतनी सफलता हासिल करेंगे।

  • लकी रंग – हरा
  • लकी नंबर- 4

तुला राशि

आज आपका आत्मविश्वास बना रहेगा।  ऑफिस में काम का टारगेट पूरा होने से बॉस आपसे खुश होकर, आपको कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। साथ ही आपको नए अवसर मिलने के चांस बन रहे हैं।  टीचर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आपका प्रमोशन हो सकता है। दोस्तों के साथ बाहर के मौसम का लुफ्ट उठाओगे। साथ ही मूवी देखने का प्लान भी बन सकता है। लवमेट अपने पार्टनर को टाइम देंगे, जिससे रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। लक्ष्मी मां के आगे घी का दीपक जलाने से आपके घर में सुख-समृद्धि  बढ़ेगी।

  • लकी रंग – मैरून
  • लकी नंबर- 7

वृश्चिक राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा।  माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुचाने में मदद करेंगे। राजनीति में आप सक्रीय भूमिका निभाएंगे।  आप विरोधियों का सामना करेंगे। आज लम्बी यात्रा होने की वजह से थकान महसूस करेंगे। इस राशि के लोगों को आज कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है वरना आपको इसके बदले मोटी रकम चुकानी पड़ सकती है। इस राशि के विवाहित आज किसी रेस्टोरेंट में डीनर का प्लान बना सकते हैं।

  • लकी रंग – लाल
  • लकी नंबर- 9

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा।  आपकी अंदरूनी ताकत कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी।  उन लोगों से सावधान रहें जो आपको ग़लत राह पर ले जाने की सोचते हैं। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें साथ ही नई योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा।  संतान के प्रति विश्वास बढ़ेगा। गाय को गुड़ खिलाने से आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

  • लकी रंग – गुलाबी
  • लकी नंबर- 1

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है। बेहतर होगा कि आज किसी भी बात पर जल्दी गुस्सा करने से बचें। पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। कालात्मक कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है। नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा | किसी नये कोर्स को ज्वाइन करने के लिए आज का दिन बेस्ट है। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा जाने पर शुभफल की प्राप्ति होगी।

  • लकी रंग – ऑरेंज
  • लकी नंबर- 3

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। आपके जीवनसाथी के बीच थोड़ी अनबन हो सकती है। साथी को खुश करने के लिए अच्छा सा गिफ्ट भी दे सकते हैं। ऑफिस में आज आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपका एक गलत कदम आपको परेशानी में डाल सकता है।  हरी उर्द की दाल को जरूरतमंदो को दान करने पर आपकी परेशानियां दूर हो जाएगी और आप खुद को तनावरहित महसूस करेंगे।

  • लकी रंग – सिल्वर
  • लकी नंबर- 1

मीन राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। आप जिससे भी बात करेंगे, उसे अपनी राय से सहमत कर देंगे। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। इसका समाधान ढूढ़ें और अपना वर्कलोड कम करें। खर्च बढ़ सकता है इसलिए सिर्फ़ जरूरी सामान की खरीदें। इस राशि के थिएटर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के नए रास्ते मिलेंगे। किसी पुराने काम में कामयाबी मिलने के बाद आपको तारीफ से सराबोर कर देंगे। इस राशि के नव-विवाहित आज घर में सभी के साथ बेहतरीन पल बिताएंगे।

  • लकी रंग – पर्पल
  • लकी नंबर- 3
Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!