Advertisement

लोक अदालत को लेकर हुई बैठक।


राजपुर। स्थानीय व्यवहार न्यायालय स्थित अधिवक्ता कक्ष में व्यवहार न्यायाधीश श्री जी आर यादव द्वारा 10 जुलाई को होने जा रही नेशनल लोक अदालत को लेकर अधिवक्ता गण, क्षेत्र के बैंकर्स एवं अधिकारियों की आज बैठक ली बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए व्यवहार न्यायाधीश श्री जी. आर. यादव ने कहा कि लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामले निपटे इसलिए सभी को प्रयास करना है,लंबित मामलों के अलावा प्री लिटिगेशन के बाद प्रस्तुत होने पर पक्षकारों की आपसी सहमति से समझौते के आधार पर प्रकरणों का निपटारा लोक अदालत के माध्यम से हो सकेगा अधिवक्ताओं को न्यायाधीश जी.आर. यादव ने सलाह दी कि समझौता योग्य लंबित सभी मामलों में अधिकतम मामलों के निपटारे हेतु प्रयास करें ताकि ज्यादा मामले निपट सकें।
इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक,छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक,सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधकों को भी सुझाव दिया गया कि ऋण वसूली के मामलों में ऋणी के पास समय पूर्व सूचना दी जाए ताकि ऋणी को ऋण की राशि लोक अदालत के दिन जमा करने के लिए तत्काल व्यवस्था ना करना पड़े बल्कि पूर्व से ही व्यवस्था कर नियत तिथि को ऋण अदा कर सके।
इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जय गोपाल अग्रवाल,उमेश झा जितेंद्र गुप्ता,संजय पांडेय,जन्मेजय पांडेय, विपिन जयसवाल, रामनारायण जयसवाल, अशोक बेक,सुनील चौबे अजीत तिग्गा, एवं अन्य अधिवक्ता गण उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57