छत्तीसगढ़

CG NEWS : पत्नी की हत्या कर युवक ने लगा ली फांसी, इस बात को लेकर हुआ था विवाद

बिलासपुर। जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की लाश घर में मिली है। मामला बेलगहना चौकी क्षेत्र की है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

करवा गांव के बैगापारा निवासी रतनलाल बैगा (35) और उसकी पत्नी सुकवरिया बाई (31) की लाश शुक्रवार की शाम घर पर मिली। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम गांव पहुंची। सुकवरिया बाई की लाश कमरे में पड़ी थी। वहीं बरामदे में उसके पति रतनलाल की लाश फंदे पर लटक रही थी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

पूछताछ में पता चला है कि दोनों मृतक की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से उनका बच्चा नहीं हो रहा था, जिसके चलते दोनों आपस में झगड़ा कर मारपीट भी करते थे। दोनों पति-पत्नी शराब पीने के आदी भी थे। मृतक रामरतन के बड़े भाई समूंद सिंह ने पुलिस को बताया कि देर रात रामरतन और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा था। आए दिन उनके बीच विवाद होने पर समूंद सिंह को लगा कि उनके बीच सामान्य विवाद हुआ होगा। इसलिए शोर शराबे की आवाज सुनकर वह सो गया। उसे दोपहर में पड़ोसी युवक के जानकारी देने के बाद उसे इस घटना की जानकारी हुई। फिलहाल पुलिस इस घटना की अभी जांच कर रही है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!