Advertisement

जिला अस्पताल सूरजपुर में सफल ऑपरेशन कर मरीज के आंत में चिपका 1 किलोग्राम का ट्यूमर निकाला गया

जिला अस्पताल सूरजपुर में सफल ऑपरेशन कर मरीज के आंत में चिपका 1 किलोग्राम का ट्यूमर निकाला गया

गोपाल सिंह विद्रोही//प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//सूरजपुर, बिश्रामपुर -स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. खेमज्योति जायसवाल ने किया सफल ऑपरेशन

जटिल ऑपरेशन जिला अस्पताल में होने से मरीजों को जिले के बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी

सूरजपुर।सरगुजा (07 जून 2024) : जिला अस्पताल सूरजपुर में सफल ऑपरेशन कर मरीज के आंत में चिपका हुआ 1 किलोग्राम का ट्यूमर एवं बच्चादानी को सफलतापूर्वक निकाला गया। यह ऑपरेशन अत्यंत जटिल था, क्योंकि ट्यूमर मरीज के आंत, पेशाब की थैली एवं ओमेंटम में चिपका हुआ था। यह सफल ऑपरेशन स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. खेमज्योति जायसवाल ने किया। जटिल ऑपरेशन जिला अस्पताल में होने से मरीजों को जिले के बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

जिला अस्पताल सूरजपुर में कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी तथा सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक के निर्देशन में स्वास्थ्य सुविधाओं में गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान किया जा रहा है।

असहनीय दर्द से पीड़ित मरीज राधा मानिकपुरी, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम त्रिकेशवरपुर, रामानुजनगर जिला अस्पताल सूरजपुर में अपना जांच कराने आई। उसने पेट दर्द, सूजन, मासिक धर्म में अनियमितता जैसी परेशानी बताया तथा ओपीडी में परामर्श हेतु आई थी। जिसका परीक्षण जिला अस्पताल में पदस्थ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर खेमज्योति जायसवाल ने किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

डॉ. खेमज्योति जायसवाल ने जांच पश्चात मरीज के बच्चेदानी में गठान पाया। जिसका संपूर्ण जांच सोनोग्राफी, ब्लड टेस्ट, मेडिकल फिटनेस, एवं निश्चेतना विभाग से जांच के पश्चात डॉ. खेमज्योति जायसवाल ने मरीज राधा मानिकपुरी का ऑपरेशन करने का निर्णय लिया और उनका ऑपरेशन करके मायोमा गठान लगभग 1 किलोग्राम साइज का ट्यूमर एवं बच्चादानी को सफलतापूर्वक निकाला गया। यह ऑपरेशन अत्यंत जटिल था, क्योंकि ट्यूमर मरीज के आंत, पेशाब की थैली एवं ओमेंटम में चिपका हुआ था। इन सभी चिपके हुए आर्गन को धीरे-धीरे करके अलग करके ट्यूमर को सफलता पूर्वक बाहर निकाला गया।

सफल ऑपरेशन के बाद डॉ. खेमज्योति जायसवाल ने बताया कि सही समय पर ऑपरेशन नहीं होने की स्थिति में मरीज को पेट का नश दबने से पेट और पैरों में असहनीय दर्द, कब्ज, पेशाब बार-बार होना तथा ट्यूमर के अधिक साइज में होने से ट्यूमर घूम जाता है, जिसे मेडिकल भाषा में TORSION कहते हैं। इस स्थिति में मरीज को अत्यधिक असहनीय पीड़ा एवं गैंग्रीन होने की समस्या हो जाती है, जो कि एक मेडिकल इमरजेंसी है और इस स्थिति में ऑपरेशन सही समय पर न होने से मरीज की जान जा सकती है। इस सफल ऑपरेशन में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. खेम ज्योति जायसवाल एवं समस्त टीम का सराहनीय योगदान रहा। अब इस तरह के जटिल ऑपरेशन जिला अस्पताल में होने से मरीजों को जिले के बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57