Advertisement

राजमाता श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव की 91 वीं जयंती पर उनकी भावभीनी श्रद्धांजलि !

सरगुजा कांग्रेस कमेटी ने राजमाता श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव की 91 वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि!

सरगुजा//जिला कांग्रेस कमेटी ने आज राजीव भवन में राजमाता श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव की 91 वीं जयंती पर उनकी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राजमाता की तस्वीर पर भी माल्यार्पण किया गया। 1933 में राजमाता श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव का जन्म शिमला में हुआ था। राजीव भवन में एक बैठक में औषधीय पादप बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि राजमाता ने कभी भी सरगुजा के निवासियों की सहायता को दलीय दृष्टिकोण से नहीं देखा। उनकी नजर में सहायता मांगने वाला व्यक्ति सरगुजा वासी होना चाहिये था। इसी नजरिये को घ्यान में रखकर वे कार्य करती थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

वह मध्यप्रदेश मंत्रीमंडल में मंत्री थी जब अविभाजित सरगुजा में सबसे अधिक पुल पुल बनाए गए थे और सरगुजा वासियों की सहायता और सरगुजा को लेकर समग्र दृष्टि थी. इस दौरान राजीव भवन में वृक्षारोपण किया गया और इससे पहले प्रतीक्षा बस स्टैंड चौक पर राजमाता और स्व० महराज एम० एस० सिंहदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उस समय जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, शफी अहमद, द्वितेन्द्र मिश्रा, राकेश गुप्ता, हेमंत सिन्हा, मो0 इस्लाम, मदन जायसवाल, अनिल सिंह, हरभजन सिंह भामरा, गुरुप्रीत सिद्धू, मो0 कलीम अंसारी, गीता रजक, नुजहत फातिमा, विवेक सिंह, अमित सिंह, निक्की खान, नितिश चौरसिया, फैसल सिद्धकी, रोशन कन्नौजिया, बालकेश्वर ठाकुर, राजू विश्राम आदि मौजूद थे।

टी0एस0 बाबा द्वारा दिये गये पौधे का रोपण किया आदी बाबा ने

बंधियाचुआ प्राथमिक शाला में राजमाता की 91वीं जयंती पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टी0एस0 सिंहदेव ने अपने भतीजे जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव को मां के नाम एक पौधे के संदेश के साथ वृक्षारोपण करने के लिए एक आम का पौधा दिया। उन्होंने स्वयं भी अपने निजी घर में पेड़ लगाए। आज आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने बंधियाचुआ प्राथमिक शाला में बच्चों, स्थानीय निवासियों और कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया। उससे पहले, उन्होंने राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव चिकित्सा महाविद्यालय, अम्बिकापुर में माल्यार्पण कर नारियल का पौधा लगाया था।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47