
डी. ए. वी. स्कूल विश्रामपुर में ‘शारीरिक स्वच्छता’ पर कार्यशाला का आयोजन
डी. ए. वी. स्कूल विश्रामपुर में ‘शारीरिक स्वच्छता’ पर कार्यशाला का आयोजन
गोपाल सिंह विद्रोही //प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ //विश्रामपुर ,/ सूरजपुर -डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल विश्रामपुर में आज केंद्रीय चिकित्सालय एस.ई.सी.एल. विश्रामपुर के तत्वावधान में कक्षा छठवीं से बारहवीं तक की छात्राओं के लिए ‘शारीरिक स्वच्छता’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमे डॉ सृता लाल , शिशु रोग विशेषज्ञ, केंद्रीय चिकित्सालय एस.ई.सी.एल. विश्रामपुर ने छात्राओं को किशोरावस्था से जुड़ी समस्याएं एवं उनके समाधान, शारीरिक एवं मनोवैज्ञानिक बदलाव, अच्छे स्वास्थ्य की आवश्यकताएँ, शारीरिक स्वच्छता संबंधी आधुनिक तकनीकों के संबंध में जानकारियां एवं उन्हें अपनाने आदि बिंदुओं पर व्यापक एवं उपयोगी जानकारियां प्रदान कर उन्हें शारीरिक स्वच्छता अपनाकर उत्तम स्वास्थ्य बनाए रखने हेतु प्रेरित किया ।
इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य श्री एच. के. पाठक जी ने कहा कि उत्तम स्वास्थ्य हमारा सबसे बड़ा धन है। हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति हमेशा जागरूक रहना चाहिए। सभी प्रकार की स्वच्छता अपनाकर हम पूर्णतः स्वस्थ रह सकते हैं और जीवन को आनंदमय बना सकते हैं। हमें समय – समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य करानी चाहिए। स्वस्थ व्यक्ति ही अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। उन्होंने केंद्रीय चिकित्सालय एस.ई.सी.एल. विश्रामपुर के सी.एम.ओ. डॉक्टर वी.एन. सिंह जी एवं कार्यशाला में अपनी महती सेवा प्रदान करने के लिए डॉक्टर सृता लाल जी के प्रति हार्दिक आभार ज्ञापित किया।
आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय की अध्यापिकाएँ श्रीमती शोभा नामदेव ,श्रीमती फिरदौस खान, श्रीमती बिन्दु वर्मा, श्रीमती हेलेना फ्रांसिस, श्रीमती विजया पाल, श्रीमती ज्योति सिंह , श्रीमती एक्का टोप्पो सहित समस्त विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा।








