छत्तीसगढ़राज्यसूरजपुर

सूरजपुर : 18 वर्ष से 44 वर्ष आयु वर्ग का टीकाकरण की तैयारी तेज परंतु चुनौतियां कम नहीं।

18 वर्ष से 44 वर्ष आयु वर्ग का टीकाकरण की तैयारी तेज परंतु चुनौतियां कम नहीं

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

प्रदेश खबर – वैश्विक कोरोना महामारी से निपटने के लिए राज्य सरकार सहित जिला प्रशासन कमरकस तैयारी में लगा हुआ है। वहीं 18 वर्ष से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण किए जाने की कवायद तेज कर दी गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण कर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके।

उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी संक्रमण की रोकथाम हेतु सर्वप्रथम 60 वर्ष के आयु वर्ग लोगों से टीकाकरण की शुरुआत की गई। उसके बाद 45 से 60 वर्ष के आयु वर्ग हेतु अभियान चलाकर टीकाकरण किया गया तत्पश्चात 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण किया जाना है, परंतु इससे पहले चिकित्सालय सहित प्राथमिक उपचार केंद्र एवं अन्य केंद्र जहां टीकाकरण किया जाना है, उनकी परेशानियां अभी से देखी जाने लगी है। इससे पूर्व हुए टीकाकरण के आयु वर्ग के लोगों की संख्या कम होने के बावजूद अस्पतालों को लोगों के पंजीयन की भीड़ से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। वहीं अब 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों की संख्या बहुत ज्यादा होने के कारण अब अस्पतालों एवं टीकाकरण केंद्रों में होने वाली भीड़ को लेकर चिंता अभी से बढ़ने लगी है। जिससे जहां एक तरफ भीड़ को संभालना मुश्किल हो जाता है तो वहीं संक्रमण का खतरा फैलने की ज्यादा संभावनाएं बढ़ जाती है। ऐसे में यदि क्षेत्र सहित ग्रामीण अंचलों में संचालित सीएससी (चॉइस सेंटरों) को पंजीयन हेतु अनुमति प्रदान कर दी जाती है तो अस्पतालों का बोझ कम किया जा सकता है साथ ही संक्रमण के फैलने का खतरा भी कम होगा।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गौरतलब है कि बलरामपुर जिला प्रशासन द्वारा 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का पंजीयन किए जाने हेतु जिले की समस्त सीएससी सेंटरों को अनुमति जारी की गई ताकि लोगों को टीकाकरण पंजीयन हेतु परेशान ना होना पड़े साथ ही भिड़ को भी नियंत्रित किया जा सके। जिसके बाद बीते शनिवार को प्रथम दिवस जिले भर में 100 से अधिक लोगों ने अपना पंजीयन निशुल्क करवाया। यदि बलरामपुर जिले के तर्ज पर सूरजपुर में भी टीकाकरण अभियान में सेंटरों को शामिल किया जाता है तो टीकाकरण अभियान को सुगम बनाया जा सकता है।

पंजीयन की विधि

पंजीयन करवाने के लिए लोगों के मोबाइल नंबर के साथ आधार कार्ड, वोटर कार्ड ,पैन कार्ड किसी भी एक दस्तावेज की जरूरत होगी। जिसकी सहायता से सीएससी में उनका पंजीयन हो सकेगा, पंजीयन पश्चात लोगों के मोबाइल पर एक एसएमएस के जरिए टीका लगाने की तिथि एवं समय दिया जा सकेगा। वही प्रथम टीके के बाद दूसरे डोज के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस से जानकारी दी जा सकेगी।

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश प्रमुख को छत्तीसगढ

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!